एक्सप्लोरर

RBI के बाद सेबी ने की जेएम फाइनेंशियल पर बड़ी कार्रवाई, आईपीओ - डेट इश्यू में लीड मैनेजर बनने पर लगाई रोक

पहले आरबीआई ने जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के खिलाफ कार्रवाई की थी अब सेबी ने भी अपनी जांच में कई अनियमितताएं पाई है.

SEBI Acts Against JM Financial: आरबीआई के बाद शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी ने भी जेएम फाइनेंशियल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सेबी ने जेएम फाइनेंशियल पर किसी भी आईपीओ के लीड मैनेजर के तौर पर कार्य करने पर  रको लगाने का फैसला किया है. सेबी का ये फिलहाल अंतरिम आदेश है. दो दिन पहले मंगलवार 5 मार्च को आरबीआई ने  जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयर्स, डिबेंचर्स के बदले में लोन देने पर रोक लगा दी थी जिसके बाद सेबी की ओर से ये कार्रवाई की गई है.

सेबी ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि  सेबी ने 2023 में नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स के पब्लिक इश्यू की रुटीन जांच करने का फैसला किया. इस जांच के दौरान सेबी ने पाया कि एक एनसीडी इश्यू के मामले में जिन निवेशकों को सिक्योरिटीज अलॉट किया गया था उन्होंने लिस्टिंग के दिन ही बेच दिया. सिक्योरिटीज के होल्डिंग पैटर्न से पता लगा कि बड़ी संख्या में सिक्योरिटीज बेचा गया जिसके बाद रिटेल होल्डिंग में बड़ी गिरावट आ गई जो हैरान करने वाला था. 

सेबी के मुताबिक एके कैपिटल सर्विसेज, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और ट्रस्ट इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स इस इश्यू के लीड मैनेजर्स थे. लिस्टिंग के दिन के ट्रांजैक्शन की जांच से पता लगा कि जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड जिसे नोटिस जारी किया गया उसकी सब्सिडियरी ने इन निवेशकों के ट्रे़ड के काउंटरपार्टी के तौर पर कार्य किया था और इन निवेशकों को निवेश के लिए एनसीडी में निवेश करने के लिए फंड मुहैया कराया था. जिस भी इश्यू में जेएम फाइनेंशियल लीड मैनेजर के तौर पर कार्य कर रहा है उसे उन मामलों में सेबी के इस आदेश के 60 दिनों तक लीड मैनेजर के तौर पर कार्य करने की इजाजत होगी. 

आरबीआई ने भी जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के खिलाफ की गई जांच में पाया कि कंपनी खास कस्टमर्स के समूह को आईपीओ और एनसीडी ऑफरिंग में आवेदन करने के लिए लोन देकर फंडिंग करती है. और कम मार्जिन पर ये लोन दिया जा रहा था. इन कस्टमर्स से पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर कंपनी सब्सक्रिप्शन के आवेदन, डिमैट अकाउंट्स और बैंक अकाउंट्स को ऑपरेट कर रही थी.

आरबीआई ने जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड द्वारा शेयर्स डिबेंचर्स पर लोन देने पर भी रोक लगा दी साथ ही आईपीओ में शेयर्स या डिबेंचर्स के सब्सक्रिप्शन के लिए लोन देने पर भी रोक लगाने का फैसला लिया है. आरबीआई ने बताया कि जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के लोन देने के प्रोसेस में कई प्रकार की खामियां पाई गई है. रेग्यूलेटरी नियमों के उल्लंघन के साथ गवर्नेंस का भी गंभीर मुद्दा है. आरबीआई के इस फैसले के बाद जेएम फाइनेंशियल के शेयर्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी.  

ये भी पढ़ें 

मल्टीबैगर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर बुलिश है ब्रोकरेज हाउस UBS, निवेशकों को स्टॉक खरीदने की दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget