एक्सप्लोरर

पीएनबी घोटाले की जांच की निगरानी नहीं कर सकते: SC

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की खंडपीठ ने कहा, हम निगरानी नहीं कर सकते. उन्होंने (केंद्र) ने कहा है कि अनेक कदम उठाए गए हैं. ’

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने आज साफ कर दिया कि वह पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले की मौजूदा जांच की निगरानी नहीं कर सकता. इसके साथ ही न्यायालय ने कहा है कि वह पहले तो इस घोटाले की जांच अदालत की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की मांग वाली जनहित याचिका की विचारणीयता पर फैसला करेगा.

केंद्र ने अपनी ओर से न्यायालय से इस जनहित याचिका को खारिज करने की अपील की. केंद्र ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग व गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआई) जैसी जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से पीएनबी घोटाला मामले की जांच कर रही हैं.

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की खंडपीठ ने कहा, हम निगरानी नहीं कर सकते. उन्होंने (केंद्र) ने कहा है कि अनेक कदम उठाए गए हैं. ’

याचिकाकर्ता विनीत ढांडा की ओर से वकील जे एच ढांडा ने इस मामले में केंद्र और अन्य को नोटिस जारी करने की अपील की. इस पर न्यायालय ने कहा 'हम पहले याचिका की विचारणितया पर विचार करेंगे. ढांडा ने दावा किया कि अरबपति जौहरी नीरव मोदी व मेहुल चौकसी जैसे आरोपियों ने घपला किया और देश से भाग गए जबकि ‘पूरा देश देख रहा है कि सरकार ने पहले भी विजय माल्या से जुड़े ऐसे ही मामले में कुछ नहीं किया.’

अटॉर्नी जनरल (एजी) के के वेणुगोपाल ने इस घोटाला मामले में अदालत की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिका यह कहते हुये खारिज करने का अनुरोध किया कि कई जांच एजेंसियां पहले से ही मामले में ‘स्वतंत्र जांच’ कर रही हैं. न्यायालय याचिका की विचारणीयता पर 23 अप्रैल को फैसला करेगा.

उल्लेखनीय है कि बैंक के इस 11,400 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में सीबीआई अरबपति नीरव मोदी, उसके रिश्तेदार गीतांजलि जेम्स के मेहुल चोकसी व अन्य के खिलाफ पहले ही दो प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है.

जनहित याचिका में पीएनबी, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), वित्त, कानून और न्याय मंत्रालयों को पक्षकार बनाया गया है. याचिका में बैंक धोखाधड़ी मामले में कथित रूप से संलिप्त नीरव मोदी और अन्य के खिलाफ देश वापस लाने की प्रक्रिया यथासंभव दो महीने के भीतर शुरू करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है.

इसमें यह भी कहा गया है कि नीरव मोदी और चोकसी की कथित संलिप्तता वाले मामले की विशेष जांच दल (एसआईटी) जांच करायी जाए. साथ ही पीएनबी के शीर्ष प्रबंधन की भूमिका की भी एसआईटी से जांच का अनुरोध किया गया है.

याचिका में वित्त मंत्रालय को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि मंत्रालय बड़ी राशि वाले कर्ज की मंजूरी देने और उनकी अदायगी पर दिशानिर्देश तय करे. इसके अलावा ऐसे कर्जों की सुरक्षा और कर्ज वसूली सुनिश्चित की जाये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
Home Loan लेने से पहले ये बैंक से पूछें ये एक सवाल, बच जाएंगे सीधे 25 लाख, जानें क्या है गणित
Home Loan लेने से पहले ये बैंक से पूछें ये एक सवाल, बच जाएंगे सीधे 25 लाख, जानें क्या है गणित
नोएडा ने सबको पीछे छोड़ा, 125% बढ़े घरों के दाम, जानें गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई का हाल
नोएडा ने सबको पीछे छोड़ा, 125% बढ़े घरों के दाम, जानें गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई का हाल

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget