एक्सप्लोरर

एसबीआई ने कर्ज पर ब्याज दर 0.15% घटाई, 10 अगस्त से होगी लागू

स्टेट बैंक ने एक बयान में कहा कि इस कटौती के बाद एक साल की मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट (एमसीएलआर) 8.40 फीसदी से घटकर 8.25 फीसदी सालाना पर आ गयी है.

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कर्ज पर ब्याज दर में 0.15 फीसदी कटौती की घोषणा की. रिजर्व बैंक के प्रमुख नीतिगत दर में 0.35 फीसदी की कटौती के बाद बैंक ने यह कदम उठाया. एसबीआई ने सभी अवधि के कर्ज पर ब्याज दर में कटौती की है. यह कटौती 10 अगस्त से प्रभाव में आएगी.

स्टेट बैंक ने एक बयान में कहा कि इस कटौती के बाद एक साल की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर-मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट (एमसीएलआर) 8.40 फीसदी से घटकर 8.25 फीसदी सालाना पर आ गयी है. इस कटौती के बाद बैंक की रेपो से जुड़ी ब्याज दर (आरएलएलआर) नौ सितंबर से ‘कैश क्रेडिट एकाउंट’ (सीसी) / ओवरड्राफ्ट (ओडी) ग्राहकों के लिये 7.65 फीसदी रह जायेगी.

इस कटौती के बाद बैंक का होम लोन अप्रैल के बाद से 0.35 फीसदी सस्ता हो चुका है. बैंक एक जुलाई 2019 से होम लोन की पेशकश रेपो आधारित ब्याज दर पर कर रहा है.

इससे पहले आज भारतीय रिजर्व बैंक ने उम्मीद के मुताबिक कदम उठाते हुये प्रमुख नीतिगत दर रेपो रेट में 0.35 फीसदी की कटौती कर दी. यह लगातार चौथा मौका है जब रेपो दर में कमी की गयी है. इस कटौती के बाद रेपो दर 5.40 फीसदी रह गयी. अर्थव्यवस्था की धीमी पड़ती चाल को गति देने के लिये रिजर्व बैंक ने ये कदम उठाया है. लगातार चौथी बार नीतिगत दर में कटौती से बैंक कर्ज सस्ता होने और होम लोन, कार लोन की मासिक किस्तें (ईएमआई) कम होने के साथ साथ कंपनियों के लिये कर्ज सस्ता होने की उम्मीद है और एसबीआई के साथ इसकी शुरुआत भी हो गई है.

RBI ने रेपो रेट 0.35% घटाकर 5.40 फीसदी किया, होम लोन-कार लोन सस्ता होने की उम्मीद सोने ने छुआ अब तक का सबसे ऊंचा स्तर, 38,000 रुपये के करीब पहुंचा, चांदी में 650 रुपये की तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget