एक्सप्लोरर

SBI के निवेशकों को 29 गुना बंपर रिटर्न, 5 लाख करोड़ रुपये हुआ मार्केट कैप

SBI ने अपने शेयर होल्डर्स को 30 साल से भी कम समयावधि में 29 गुना रिटर्न दिया है. SBI के मार्केट कैप ने 5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है.

SBI Share Price Target 2022: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) ने अपने शेयर निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. एसबीआई ने अपने शेयर होल्डर्स को 30 साल से भी कम समयावधि में 29 गुना रिटर्न दिया है. एसबीआई के मार्केट कैप की बात करें तो उसने 5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है.

एसबीआई (SBI) अब एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के बाद इस आंकड़े को पार करने वाला तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया है.

शेयरों में 12 फीसदी की तेजी
आम लोगों का सबसे भरोसेमंद एसबीआई बैंक के शेयरों में इस साल 12 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. इसमें आगे और भी तेजी देखी जा सकती है. निवेश के लिए मार्केट एक्सपर्ट्स ने 680 रुपये का टारगेट प्राइस निश्चित किया है. एसबीआई के शेयरों की वर्तमान कीमत से 28 फीसदी ज्यादा है. बीएसई पर शुक्रवार को SBI के शेयर 531.05 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं.

निवेशकों को 29 गुना रिटर्न
SBI के शेयर ने अपने निवेशकों को शानदार मुनाफा कमा कर दिया हैं. 14 जुलाई 1995 को इसके शेयर 18.59 रुपये के भाव पर थे, जो आज बढ़कर 531.05 रुपये के लेवल तक पहुंच गए हैं. इस तरह से इसने अपने शेयर होल्डर्स के पैसों को 30 साल से भी कम समय में करीब 29 गुना बढ़ा दिया है. कुछ दिन पहले 15 सितंबर को इसके शेयर करीब 578.65 रुपये के रिकॉर्ड भाव पर पहुंचे थे. लेकिन प्रॉफिट बुकिंग के चलते यह गिरकर 531.05 रुपये के भाव तक आ गया है.

क्या हैं एक्सपर्ट की राय
ब्रोकरेज फर्म के आर चोकसी के एनालिस्ट्स का मानना है कि एसबीआई का बैंकिंग सिस्टम भारत में सबसे दमदार स्थिति में है. अन्य पीएसयू बैंकों की तुलना में किसी भी अनिश्चितता से निपटने के लिए एसबीआई आगे के लिए भी बेहतर स्थिति में है. वित्त वर्ष 2022-24 में इसका प्रॉफिट 29 फीसदी की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) और एडवांसेज 13 फीसदी की सीएजीआर से बढ़ सकता है. यानि वित्त वर्ष 2024 तक सुधरकर 0.9 फीसदी और आरओई 15.1 फीसदी पर पहुंच सकता है. केआर चोकसी ने इसे बाय रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को 617 रुपये से बढ़ाकर 680 रुपये कर दिया है.

ये भी पढ़ें-

Bank loan Interest Rates: SBI सहित कई बैंकों से कर्ज लेना हुआ महंगा, नई दरें आज से लागू

Ford India Employees: Ford के हर कर्मचारी को कंपनी छोड़ने पर मिलेगी 5 साल से ज्यादा की सैलरी, ये है नया समझौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget