एक्सप्लोरर

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: ऑनलाइन बैंकिग सेवाएं हुई बहाल, अब कर सकते हैं जरूरी काम

भारतीय स्टेट बैंक( एसबीआई) की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं बहाल हो गई हैं. आज सुबह ऑनलाइन बैंकिंग की सेवा पूरी तरह ठप हो गई थी. इस बारे में एसबीआई द्वारा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई थी.

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक( एसबीआई) की  ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं बहाल हो गई हैं. बता दें कि मंगलवार को ऑनलाइन बैंकिंग की सेवा पूरी तरह ठप हो गई थी. इस बारे में एसबीआई द्वारा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई थी.

एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था कि, ' कनेक्टिविटी के कारण ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज को इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हम अपने कस्टमर्स से ये अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ बने रहें. हमे उम्मीद है कि जल्द ही सामान्य सेवाएं शुरू हो जाएंगीं. आपको हुई असुविधा के लिए खेद है'. गौरतलब है कि सेवा ठप पड़ने से  एसबीआई के एटीएम और पीओएस के अलावा बाकी सभी चैनल भी काफी प्रभावित हुए थे.  फिलहाल सेवा शुरू कर दी गई है और एटीएम भी ठीक से काम कर रहे हैं.

देश का सबसे बड़ा बैंक है SBI

गौरतलब है कि 30 से ज्यादा देशों में एसबीआई मौजूद है. एसबीआई के 6.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मोबाइल बैंकिंग और एटीएम की सुविधाओं का उपयोग करते हैं. इसके साथ ही बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक देश में असेट्स, डिपॉजिट, शाखाओं, ग्राहकों और कर्मचारियों के लिहाज से सबसे बड़ा बैंक माना जाता है. यह देश में सबसे ज्यादा उधार देने वाला बैंक भी हैं. 30 जून 2020 तक एसबीआई के पास कुल 34 लाख करोड़ रुपये की डिपॉजिट थी. इस बैंक की देश भर में 22,000 से ज्यादा शाखाएं हैं.

भारत मेें SBI का 22,100 से अधिक ब्रांचों का है सबसे बड़ा नेटवर्क

होम लोन के क्षेत्र में भी एसबीआई के मार्केट में 34 फीसदी शेयर हैं. इसके साथ ही एसबीआई के ऑटो लेन सेगमेंट में तकरीबन 33 फीसदी हिस्सेदारी है. इतना ही नहीं भारतीय स्टेट बैंक के पास भारत में ही 22,100 से अधिक ब्रांचों का सबसे बड़ा नेटवर्क भी है, वहीं 58,500 से ज्यादा के एटीएम या सीडीएम नेटवर्क और 62,200 से ज्यादा के कुल बीसी आउटलेट भी एसबीआई की बड़ी उपलब्धि है. बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या 760 लाख के लगभग बताई जाती है. वहीं मोबाइल बैंकिंग सेवाओ का लाभ 170 लाख से ज्यादा कस्टमर्स उठाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget