एक्सप्लोरर

SBI का ग्राहकों को अलर्ट ! फ्रॉड के नए तरीके से किया सावधान, आप भी जानें

SBI ने अपने ग्राहकों को एक नए तरह के फ्रॉड से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है और ग्राहकों को बताया है कि कैसे वो इससे बच सकते हैं.

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आगाह करने के लिए चेतावनी जारी की है. पिछले कुछ समय से एसबीआई लगातार फ्रॉड से बचने के लिए ग्राहकों को अलर्ट करता रहा है. अपने ट्विटर और अन्य माध्यमों के जरिए बैंक ने ग्राहकों को चेताया है कि एक नए तरीके से धोखाधड़ी की जा रही है और कस्टमर्स को इससे बचने के उपाय भी बताए हैं.

क्या है एसबीआई का संदेश-ट्विटर पर दिया अलर्ट एसबीआई ने ट्विटर पर लिखा है कि क्या आप ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले स्कैमर के बारे में जानते हैं? ये स्कैमर कॉल के जरिये ग्राहक से उनकी निजी जानकारी लेकर उनके बैंक खाते से सारे पैसे लूट लेते हैं और वो भी सिर्फ एप के जरिये. पर आपको डरने या घबराने की जरुरत नहीं है. बस सतर्क रहने की जरुरत है. यह पढ़ें :

इसके तहत बैंक अधिकारी बनकर जालसाज ग्राहकों को कॉल करते हैं और कस्टमर्स से कहते हैं कि वॉलेट या बैंक केवाईसी अमान्य है और इसकोए ठीक करने के लिए एक एप डाउनलोड करना होगा. जैसे ही ग्राहक वो एप डाउनलोड करता है उससे जालसाजों को ग्राहक की मोबाइल स्क्रीन का रिमोट ऐक्सेस मिल जाता है. इससे जालसाज दूर बैठकर भी कस्टमर के फोन की स्क्रीन को देख लेते हैं. फोन पर आई डिटेल्स को देखकर बैंक अकाउंट को खाली कर देते हैं और ग्राहकों को चूना लगा देते हैं.

SBI का ग्राहकों को अलर्ट ! फ्रॉड के नए तरीके से किया सावधान, आप भी जानें

ग्राहकों को क्या करना चाहिए? एसबीआई ने ग्राहकों को इससे बचने के उपाय भी बताए हैं जिसके तहत कहा गया है कि ग्राहकों को किसी भी कॉल, ईमेल, एसएमएस या वेब लिंक के जरिए अपनी निजी जानकारी कतई नहीं देनी चाहिए. एसबीआई के कस्टमर केयर नंबर को गूगल पर सर्च करने से अच्छा है कि बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ढूंढे. बैंक के अधिकृत, प्रमाणिक एप ही इंस्टॉल करनी चाहिए जिनमें योनो एसबीआई, योनो लाइट और BHIM SBI PAY के अलावा अन्य एप नहीं हैं.

SBI का ग्राहकों को अलर्ट ! फ्रॉड के नए तरीके से किया सावधान, आप भी जानें

साफ है कि एसबीआई लगातार होते जा रहे फ्रॉड से बचने के लिए ग्राहकों को लगातार सचेत कर रहा है और वो सभी जानकारी दे रहा है जिससे कस्टमर्स फ्रॉड से बच सकें. आप भी इन टिप्स को देख लें और अगर एसबीआई के ग्राहक हैं तो पूरी तरह सतर्क रहें.

ये भी पढ़ें

RBI के एलानों से बाजार को उत्साह नहींः सेंसेक्स 260 अंक गिरकर बंद हुआ, निफ्टी 9050 के नीचे फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget