एक्सप्लोरर

SBI में खाताधारकों का डेटा लीक होने की खबर, लाखों ग्राहकों का डेटा असुरक्षित

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई में डेटा सिक्योरिटी लीक का मामला सामने आया है. टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक बैंक की एक सर्विस का बैकएंड मैसेज सिस्टम खुला रह गया था जिसमें लाखों ग्राहकों के टेक्स्ट मैसेज सुरक्षित थे.

नई दिल्लीः देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई एक बार फिर विवाद में घिर गया है. एसबीआई के लाखों खाताधारकों के डेटा लीक की खबर आई है. अमेरिकी टेक वेबसाइट 'टेक क्रंच' की एक रिपोर्ट के मुताबिक एसबीआई का डेटा एक बिना पासवर्ड या सुरक्षा के सर्वर पर कई दिनों तक पड़ा रहा. इसके जरिए कोई भी एसबीआई के ग्राहकों के खाते की जानकारी एक्सेस कर सकता था. इस जानकारी में बैंक के हालिया ट्रांजेक्शन और बैंक बैलेंस की जानकारी शामिल है.

ये सर्वर मुंबई के सर्विस सेंटर पर होस्ट किया गया और इसपर एसबीआई की टेक्स्ट मैसेज और कॉल डेटा सर्विस एसबीआई क्विक के जरिए जानकारी लगातार पिछले 2 महीने से स्टोर हो रही थी. ये जानकारी सिर्फ बैंक के पास होनी चाहिए जिसे वो समय समय पर अपने ग्राहकों को देता है. इस सर्विस के जरिए ग्राहक अपने खाते की जानकारी देने के लिए बैंक से अनुरोध कर सकते हैं. सबसे चौंका देने वाली बात ये है कि बैंक ने इस सर्वर को पासवर्ड से सुरक्षित नहीं किया था. इसके जरिए जो कोई भी इस सर्वर को एक्सेस कर सकता है उसे बैंक के खाताधारकों की कई तरह की सूचनाएं मिल सकती थीं.

अभी भी इस बात को लेकर स्थिति साफ नहीं है कि कितने समय तक डेटा बिना पासवर्ड के ऐसे असुरक्षित रूप से पड़ा रहा. हालांकि ये कमी इतनी बड़ी थी और इतने लंबे समय तक चली कि ये एक सुरक्षा रिसर्चर की नजर में आ गया.

क्या है एसबीआई क्विक फीचर एसबीआई क्विक फीचर मुख्य रूप से फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले प्रयोग में लाते हैं. इसके जरिए ग्राहक बैंक को टेक्स्ट मैसेज भेज सकते हैं और कॉल कर सकते हैं जिसके जरिए वो बैंक से अपने खाते के बारे में सूचना हासिल कर सकते हैं. इस तरह का फीचर एसबीआई के लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि एसबीआई काफी बड़े पैमाने पर ऐसे ग्राहकों को सेवा मुहैया कराता है जो जो स्मार्टफोन नहीं ले सकते या उसे ऑपरेट करना नहीं जानते. इसके अलावा खराब नेटवर्क की वजह से भी एसबीआई ने इस सर्विस का काफी प्रचार किया क्योंकि ये एक टेक्स्ट सेवा की तरह ज्यादा काम करती है.

इस सेवा के जरिए उन ग्राहकों को फायदा मिलता है जो अपने पिछले पांच ट्रांजेक्शन को जानना चाहते हैं, एटीएम कार्ड ब्लॉक कराना चाहते हैं या कार लोन या होम लोन के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं. टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक इस सेवा का बैकएंड मैसेज सिस्टम खुला रह गया था जिसमें लाखों ग्राहकों के टेक्स्ट मैसेज सुरक्षित थे.

बिना पासवर्ड का डेटाबेस इस तरह खुला होने से माना जा सकता है कि लाखों ग्राहकों को काफी समय से जो टेक्स्ट मैसेज भेजे जा रहे थे वो सुरक्षित नहीं थे. इसके तहत ग्राहकों के फोन नंबर. बैंक बैलेंस और हालिया ट्रांजेक्शन्स की सारी जानकारी इस सर्वर को एक्सेस करने वाले के पास पहुंच सकती है. इस सर्वर पर ग्राहकों के खातों के नंबर का कुछ हिस्सा भी उपलब्ध था. इसके अलावा जब कोई चैक कैश होता है तो इस सर्वर पर भी ये जानकारी आ जाती है. हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि इससे कितना डेटा लीक हुआ है

ऐसा प्रतीत होता है कि एसबीआई को इस समस्या के बारे में किसी अज्ञात सिक्योरिटी रिसर्चर द्वारा पहले से इसके बारे में बताया जा चुका था. शायद यही वजह है कि टेकक्रंच ने भी अज्ञात सूत्र का नाम ही दिया है क्योंकि उसे कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है.

एसबीआई ने क्या कहा एसबीआई ने डेटा लीक की खबरें सामने आने के बाद कहा है कि एसबीआई डेटा सिक्योरिटी को लेकर बेहद खास एहतियात बरतता रहा है लेकिन फिर भी कथित तौर पर डेटा लीक की खबरों के सामने आने के बाद हम इसकी जांच कर रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद अगली जानकारी प्रदान की जाएगी.

पेटीएम ने शुरू की होटल बुकिंग सेवा, करेगी 500 करोड़ रुपये का निवेश

4.5 साल में देश की औसत आर्थिक वृद्धि दर 7.3%, भारत छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना- राष्ट्रपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget