एक्सप्लोरर

एसबीआई ने फिर घटाई लोन दरें, कम हो सकती हैं होम लोन की EMI

एसबीआई की तर्ज पर कई और बैंक भी अपनी एमसीएलआर में कटौती का ऐलान कर सकते हैं.

एसबीआई ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लैंडिंग रेट यानी MCLR में चौथाई फीसदी की कटौती कर दी है. इससे बैंक के होम लोन की ब्याज दरें कम हो सकती हैं. एसबीआई ने दरों में कटौती हर अवधि की लोन दरों के लिए की है.

नए रेट के बाद एसबीआई का एमसीएलआर एक साल के लिए घटकर 7.00 फीसदी रह गया है. इससे  पहले यह एक साल के लिए 7.25 फीसदी पर था. नई दरें 10 जून 2020 से लागू होंगी. बैंक ने एक्सटर्नल लिंक्ड ब्याज दरों में भी 40 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है.एसबीआई ने एमसीएलआर में लगातार 13वीं बार कटौती की है.  बैंक ने  अपने बेस रेट में भी कटौती की है. अब नई दर 7.40 फीसदी है. पहले बेस रेट  8.15 फीसदी था. नई बेस दरें भी 10 जून 2020 से लागू हो जाएंगी.

होम लोन की ईएमआई हो सकती है कम 

इन कटौतियों का फायदा नए लोन लेने वालों का मिलेगा. इससे उनकी ईएमआई अब कम हो जाएगी. एसबीआई की तर्ज पर कई और बैंक भी अपनी एमसीएलआर में कटौती का ऐलान कर सकते हैं.

दरअसल कोरोना संक्रमण की वजह से आर्थिक गतिविधियों में कमी आई है. इससे लोन की मांग में कमी आई  है. यही वजह है कि बैंक ब्याज दर घटा कर इसे बढ़ाना चाह रहे हैं.कोरोना संकट की वजह से सभी बैंकों ने लोन ग्राहकों को छह महीने लोन न चुकाने की छूट दी है. हालांकि एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि छूट के बावजूद एसबीआई के सिर्फ 21.8 फीसदी ग्राहकों ने छूट के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि 82 फीसदी ग्राहकों ने लॉकडाउन के दौरान दो या आधिक ईएमआई दी है. उन्होंने कहा कि एसबीआई के पास फंड की कमी नही है. उसके पास अभी एक लाख करोड़ रुपये हैं, जिससे वह किसी भी आपात स्थिति से निपट सकता है. उसका फिलहाल बाजार से पूंजी जुटाने का कोई इरादा नहीं है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget