एक्सप्लोरर

नकली नोट मामलाः एसबीआई चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य ने दिया जवाब

नई दिल्लीः आज दिल्ली के संगम विहार इलाके के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 2 हजार का नकली नोट निकलने की खबर सुर्खियों में छाई रही. वहीं रहने वाले एक कॉल सेंटर कर्मी का दावा है कि उसने 6 फरवरी को एसबीआई के एटीएम से आठ हजार निकाले थे जिसमें नकली नोट मिले. नोट पर रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की जगह चिल्ड्रेन बैंक ऑफ़ इंडिया और भारतीय मनोरंजन बैंक छपा था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इस घटना के बाद एसबीआई की साख पर उठ रहे सवालों के जवाब में आज एसबीआई की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य ने बयान जारी किया है. एसबीआई की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से एसबीआई को जानकारी मिली है कि संगम विहार में एसबीआई के एटीएम से 6 फरवरी को 2000 के नकली नोट मिले हैं.

एसबीआई की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य ने साफ किया है कि एसबीआई का करेंसी चेकिंग सिस्टम और करेंसी चेस्ट की क्वालिटी चेक करने के लिए बहुत सख्त व्यवस्था है. बैंक के हरेक शाखा और हरेक एटीएम के निकलने वाले नोटों की कड़ाई से (नोट सॉर्टिंग मशीन) के जरिए जांच होती है. ये मशीनें हरेक नोट के एक-एक सेफ्टी फीचर की जांच करने में सक्षम हैं और इनकी जांच से कोई भी नकली या संदेहास्पद नोट पास नहीं हो सकता है. इसी के चलते कोई भी फेक या नकली नोट बैंक से जारी नहीं हो सकता और एटीएम से नहीं मिल सकता है.

संगम विहार एटीएम मामले में भी पता चला है कि बैंक के पास कोई भी शिकायत नहीं मिली. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसी एटीएम से पुलिस और जांच अधिकारी के नोट निकालने पर भी नकली नोट निकलने की बात सामने आई है जो कि 6 फरवरी के आरोपों को सच साबित करने की तरफ इशारा करती है. लिहाजा इस एटीएम को दिल्ली पुलिस द्वारा आगे की जांच के लिए सील कर दिया गया है. पुलिस अथॉरिटीज को उक्त एटीएम की डीवीएसएस फुटेज दे दी गई हैं.

इस बीच इसी जांच में और सहयोग के लिए उसी एजेंसी के सभी नोटों की जांच कर रही है जिसने संगम विहार एटीएम और अन्य जगहों पर कैश सप्लाई की है. चूंकि बैंक से नकली नोट एटीएम में जाने की संभावना बहुत कम होती है तो बैंक को किसी संदिग्ध व्यक्ति की शरारत की आशंका है. हालांकि इसके बावजूद एसबीआई और जांच एजेंसियों द्वारा इसके आगे की जांच की प्रक्रिया जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget