एक्सप्लोरर

SBI Card बनेगा UPI पेमेंट में बड़ा गेमचेंजर, जल्द ही क्रेडिट कार्ड से भी कर पाएंगे यूपीआई ट्रांजेक्शन्स

SBI Card: एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ ने जानकारी दी है कि जल्द ही क्रेडिट कार्ड से भी यूपीआई पेमेंट किए जा सकेंगे, जानिए कार्ड मार्केट को नई दिशा देने वाला ये बदलाव कब से लागू हो सकता है.

SBI Card: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एसबीआई कार्ड इस समय क्रेडिट कार्ड के क्षेत्र में ऐसा काम करने जा रहा है जो पूरी कार्ड इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. एसबीआई कार्ड जो कि देश का दूसरा सबसे बड़ा कार्ड जारीकर्ता है, वो जल्द ही अपने रूपे क्रेडिट कार्ड्स को यूपीआई (यूनिफाइट पेमेंट इंटरफेस) के साथ इंटीग्रेट करने वाला है. ये कदम बेहद बड़ा हो सकता है क्योंकि एसबीआई कार्ड देश में रूपे क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी संस्था है. इसके पोर्टफोलियो का 11 फीसदी से ज्यादा हिस्सा रूपे कार्ड से आता है. 

एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ राम मोहन राव अमारा ने की ToI से खास बात

एसबीआई कार्ड के लॉन्च होने की 25वीं एनिवर्सिरी के मौके पर टाइम्स ऑफ इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ राम मोहन राव अमारा ने कहा कि बैंक के रूपे कार्ड और यूपीआई (यूनिफाइट पेमेंट इंटरफेस) के इंटीग्रेशन का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि एसबीआई कार्ड देश का सबसे बड़ा रूपे कार्ड जारीकर्ता है और इसमें आईआरसीटीसी और बीपीसीएल के साथ वाले को-ब्रांडेड कार्ड भी शामिल हैं.

ज्यादा मुनाफा देने वाले साबित होंगे इंटीग्रेटेड कार्ड पेमेंट

राम मोहन राव अमारा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि छोटे अमाउंट के यूपीआई ट्रांजेक्शन से होने वाले नुकसान की तुलना में यूपीआई पर होने वाले क्रेडिट कार्ड के बड़े ट्रांजेक्शन ज्यादा फायदा देने वाले साबित होंगे. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि इस समय मर्चेंट फी पर छूट केवल उन्हीं ट्रांजेक्शन्स पर मिलेगी जो 2000 रुपये से कम हैं.

यूपीआई से होने वाले कार्ड पेमेंट ट्रेंड में दिखेगा बदलाव

अमारा ने ये भी कहा कि जहां तक मर्चेंट ट्रांजेक्शन्स की बात आती है लोग छोटे अमाउंट के पेमेंट के लिए यूपीआई ट्रांजेक्शन्स को इस्तेमाल करते हैं और बड़े अमाउंट के ट्रांजेक्शंस के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. जब  यूपीआई से क्रेडिट कार्ड लिंक्ड हो जाएंगे तो इस ट्रेंड में बदलाव देखा जा सकता है और लोग बड़े पेमेंट भी यूपीआई के जरिए करने की तरफ प्रेरित होंगे.

एसबीआई कार्ड की शानदार ग्रोथ

एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ ने ये भी कहा कि कंपनी की ग्रोथ इसकी ओवरऑल इंडस्ट्री की तुलना में ज्यादा शानदार रही है. कार्ड इंडस्ट्री ने 18 फीसदी की ग्रोथ रेट से 8.5 करोड़ नए कार्ड जारी किए हैं, जबकि एसबीआई कार्ड ने अकेले 1.17 करोड़ नए कार्ड जारी किए हैं और इसकी सीएजीआर ग्रोथ 22 फीसदी पर रही है. इसी तरह खर्चे के मामले में भी एसबीआई कार्ड अपनी इंडस्ट्री में सिरमौर रहा है और कार्ड इंडस्ट्री की 26 फीसदी ग्रोथ के मुकाबले 28 फीसदी की वृद्धि दर दिखाई है.

एसबीआई कार्ड ने सभी का ध्यान रखा- राम मोहन राव अमारा

राम मोहन राव अमारा ने ये जानकारी भी दी कि कंपनी के मुकाबले अन्य समकक्ष ज्यादा हाई वैल्यू वाले कस्टमर्स को सुविधाएं दे रही हैं पर एसबीआई कार्ड ने सभी का ध्यान रखते हुए कम अमाउंट के कार्ड और रूपे कार्ड भी जारी किए हैं. कॉर्पोरेट कार्डों के साथ-साथ एसबीआई कार्ड ने लो वैल्यू कार्ड को भी अपनी प्रायोरिटी से हटने नहीं दिया, जबकि इसके समकक्षों ने हाई कॉरपोरेट कार्ड को तरजीह दी है.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price: आपके शहर में सोना और चांदी किस रेट पर हैं? यहां जानें ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget