एक्सप्लोरर

SBI की बरेली ब्रांच ने काले धन के लिये खोले 2000 अकाउंट !

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद बैंकों से कई तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं. सीबीआई जांच में सामने आया है कि नोटबंदी के बाद बरेली में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा में 31 दिसंबर तक काले धन को ठिकाने लगाने के लिये करीब 2000 नये बैंक खाते खोले गये और इनमें कम से कम 8 करोड़ रुपये कीमत के पुराने नोट जमा कराये गये. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई में इस तरह का मामला सामने आने के चलते इस बैंक की साख को धक्का लग सकता है. फिलहाल इस मामले पर एसबीआई ने किसी तरह का स्पष्टीकरण नहीं दिया है.

सीबीआई ने अब इस मामले में अज्ञात बैंक अधिकारियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है. सूत्रों की जानकारी के आधार पर सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के बरेली में 2 जनवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सिविल लाइंस शाखा में औचक निरीक्षण यानी सरप्राइज विजिट की थी जिसमें ये मामला सामने आया.

इस दौरान सीबीआई ने पाया कि पिछले साल 8 नवंबर को नोटबंदी के एलान के बाद एसबीआई की इस बैंक ब्रांच में भारी मात्रा में कैश जमा कराई गई. ये रकम नए खोले गये खातों और फिर से शुरू किये गये निष्क्रिय खातों में डाली गयी. सीबीआई ने पाया कि पिछले साल 8 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच बैंक अधिकारियों ने 2441 नए खाते खोले थे. इस तरह बैंक की इस शाखा ने काले धन को खपाने के लिए बैंक के खातों का इस्तेमाल किया.

इन खातों में से 667 सेविंग अकाउंट, 53 करेंट अकाउंट, 94 जनधन खाते, 50 पीपीएफ, 1518 फिक्स डिपॉजिट, 13 उत्सव अकाउंट, 2 वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) खाता और एक सरकारी अकाउंट था.

जांच में पाया गया कि बैंक में 794 मौके ऐसे थे जब 1 लाख से ज्यादा की नकद रकम जमा करायी गयी. कुछ मामलों में भारी नकदी भी जमा करायी गयी लेकिन सूत्रों ने इन खातों की जानकारी देने से इनकार कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget