एक्सप्लोरर

SBI की इस शानदार स्कीम में निवेश की खत्म हो रही डेडलाइन...बचे हैं केवल इतने दिन

SBI Amrit Kalash Scheme: एसबीआई की स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन 31 मार्च को खत्म हो रही है. अगर आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसमें जल्द से जल्द निवेश करें.

SBI Amrit Kalash Scheme: फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम हमेशा से निवेशकों के लिए बचत का सुरक्षित माध्यम रहा है. देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को लाभ देने के लिए एक स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है. इसका नाम है एसबीआई अमृत कलश एफडी स्कीम (SBI Amrit Kalash FD Scheme). इस योजना के तहत बैंक ग्राहकों को तगड़े ब्याज दर का ऑफर दे रहा है. अमृत कलश स्कीम की डेडलाइन 31 मार्च 2024 को खत्म हो रही है. एसबीआई ने अभी तक इसकी समय सीमा को बढ़ाने का कोई ऐलान नहीं किया है. ऐसे में इसमें निवेश का आपके पास आखिरी मौका है.

निवेश के लिए बचे हैं केवल 20 दिन

एसबीआई की पॉपुलर एफडी योजना में से एक एसबीआई अमृत कलश स्कीम को 12 अप्रैल 2023 में लॉन्च किया गया था. इस स्कीम के तहत बैंक 400 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.1 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. पहले अमृत कलश स्कीम की डेडलाइन 31 दिसंबर 2023 को खत्म हो रही थी, जिसे बढ़ाकर 31 मार्च 2024 तक कर दिया गया था. ऐसे में अगर आप इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास केवल 20 दिन बचे हैं.

सीनियर सिटीजन को ज्यादा का लाभ

एसबीआई अमृत कलश स्कीम के तहत बैंक सामान्य ग्राहकों को 400 दिन की एफडी स्कीम पर 7.1 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को इस पर 7.60 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. बैंक ब्याज को टीडीएस काटकर खाते में जमा करता है. यह टीडीएस इनकम टैक्स स्लैब के आधार पर लागू होता है. अमृत कलश स्कीम के तहत ग्राहक अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं.

कैसे खुलवाएं अमृत कलश खाता

अगर आप एसबीआई की अमृत कलश स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी एसबीआई ब्रांच में जाकर अमृत कलश एफडी खाता खुलवा सकते हैं. इसके अलावा ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग और एसबीआई योनो ऐप के जरिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

आईपीओ से पहले स्विगी को मिली गुड न्यूज, अब बढ़कर इतनी हुई वैल्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 137 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 24000 के पार
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 137 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 24000 के पार
Share Market Opening: खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे
खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे
37700 करोड़ के IPO से पहले Jio ने लिया बड़ा फैसला, जानें कंपनी ने एकाएक उठाया कौन सा कदम?
37700 करोड़ के IPO से पहले Jio ने लिया बड़ा फैसला, जानें कंपनी ने एकाएक उठाया कौन सा कदम?
Gold-Silver Price Today: सुबह- सुबह सस्ता हुआ सोना, चांदी स्थिर, जानें अपने शहर में कितना है 18K, 22K, 24K सोने का भाव
Gold-Silver Price Today: सुबह- सुबह सस्ता हुआ सोना, चांदी स्थिर, जानें अपने शहर में कितना है 18K, 22K, 24K सोने का भाव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget