एक्सप्लोरर

Fixed Deposit: खत्म हो रही इन दो बैंकों की स्‍पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन! मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Special FD Scheme: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई बैंक की स्पेशल एफडी की डेडलाइन जल्द खत्म होने वाली है. ऐसे में इन दोनों स्कीम में निवेश करने का आखिरी मौका है.

Special Fixed Deposit Scheme: भारत में महंगाई पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया था. इस कारण रेपो रेट बढ़कर 6.50 फीसदी पर है. रेपो रेट बढ़ने के साथ ही कई बैंकों ने ग्राहकों के लिए स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की थी, जिनमें से कुछ शानदार स्कीम की डेडलाइन खत्म होने वाली है. भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत की थी. इस स्कीम की डेडलाइन 15 अगस्त, 2023 को खत्म हो रही हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि बैंक ने इसकी समय सीमा को बढ़ाने का कोई ऐलान नहीं किया है. ऐसे में इस एफडी स्कीम में निवेश का आपके पास आखिरी मौका है.

प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने भी ग्राहकों को लिए अमृत महोत्सव एफडी को लॉन्च किया है. इस स्कीम की भी डेडलाइन 15 अगस्त, 2023 को खत्म हो रही है. अगर आप इन दोनों स्कीम में से किसी में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको दोनों के डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

एसबीआई अमृत कलश एफडी स्कीम

अगर आप बैंक में 1 साल से अधिक समय के लिए एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो एसबीआई की अमृत कलश स्कीम एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. इस स्कीम को बैंक ने 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया था. यह क 400 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम है जिसमें सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. वहीं 60 वर्ष से कम उम्र के ग्राहकों को 7.10 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. इस स्कीम के तहत ब्याज का भुगतान मंथली, तिमाही या छमाही के आधार पर किया जाता है. इसमें निवेश करने के लिए आप अपने नजदीकी एसबीआई ब्रांच या नेट बैंकिंग या योनो के जरिए निवेश कर सकते हैं.

आईडीबीआई अमृत महोत्सव एफडी स्कीम

आईडीबीआई अमृत महोत्सव एफडी स्कीम की भी डेडलाइन खत्म हो रही है. इस स्कीम के तहत आप 375 दिन से लेकर 444 दिन की एफडी में निवेश कर सकते हैं. 375 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. वहीं 444 दिन की एफडी पर 7.15 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.65 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. अगर आप इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द अपनी नजदीकी ब्रांच में संपर्क करें. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: नोएडा, गुरुग्राम में सस्ता तो आगरा में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें बड़े शहरों के ताजा रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget