एक्सप्लोरर

SBI: घर बैठे हो जाएगा सरकारी इंश्योरेंस स्कीमों में एनरोलमेंट, एसबीआई ने शुरू की ग्राहकों के लिए सुविधा  

PMJJBY and PMSBY: गरीबों को लाइफ और एक्सीडेंट इंश्योरेंस दिलाने के लिए शुरू की गई इन स्कीम में अब एसबीआई ने सेल्फ एनरोलमेंट शुरू किया है. कस्टमर को बैंक ब्रांच या ग्राहक सेवा केंद्र नहीं जाना पड़ेगा.

PMJJBY and PMSBY: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) से जुड़ने के लिए ग्राहकों को और सुविधाएं देने का फैसला किया है. अब इन योजनाओं से जुड़ने के लिए कस्टमर्स को बैंक की ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

नहीं जाना पड़ेगा ब्रांच या ग्राहक सेवा केंद्र

एसबीआई के चेयरमैन (SBI Chairman) दिनेश खारा (Dinesh Khara) ने कहा कि बैंक ने कस्टमर्स के लिए पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई स्कीम में एनरोलमेंट के लिए सेल्फ सर्विस शुरू की गई है. इसकी मादद से ग्राहकों को बैंक ब्रांच या ग्राहक सेवा केंद्र नहीं जाना पड़ेगा. वह अपनी सुविधा के अनुसार योजनाओं में एनरोलमेंट कर सकेंगे. ग्राहक को जन सुरक्षा पोर्टल (Jan Suraksha Portal) पर अकाउंट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. इसके बाद बैंक का चयन करना होगा. प्रीमियम का भुगतान करते ही आपका इंश्योरेंस सर्टिफिकेट तुरंत तैयार हो जाएगा.

टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ा रहा है एसबीआई 

दिनेश खारा ने कहा कि बैंक ग्राहकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दे रहा है. इसके लिए बैंक टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहता है. कस्टमर्स को मिलने वाली यह सुविधा पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई के तहत सभी नागरिकों को कवर करने के भारत सरकार के अभियान को गति प्रदान करेगी. 

क्या है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) गरीब और आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों के लिए शुरू की गई थी. इसमें 18 से 50 साल के भारतीय नागरिकों को लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलता है. इसमें हर साल सिर्फ 330 रुपये का प्रीमियम देना होता है. पॉलिसी धारक की किसी भी वजह से मृत्यु होने पर नॉमिनी को दो लाख रुपये तक का इंश्योरेंस क्लेम मिलता है. 

क्या है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एक दुर्घटना बीमा योजना है. इसे 2015 में शुरू किया गया था. इस योजना के तहत सालाना 20 रुपये के प्रीमियम पर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलता है. बीमाधारक की दुर्घटना में मौत होने या पूरी तरह से विकलांग होने पर दो लाख रुपये का कवर मिलता है. आंशिक विकलांग होने पर एक लाख रुपये का कवर मिलता है.

ये भी पढ़ें 

JSW Steel: जेएसडब्लू स्टील के 65 हजार करोड़ रुपये के प्लांट का काम शुरू, नवीन पटनायक ने रखा नींव का पत्थर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget