एक्सप्लोरर

Savitri Jindal: अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गईं सावित्री जिंदल, जानिए इस बार किसे छोड़ा पीछे

Richest Person in India: सावित्री जिंदल की नेट वर्थ तेजी से बढ़कर 31.50 अरब डॉलर हो चुकी है. उनसे आगे अब सिर्फ मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और शपूर पलोनजी मिस्त्री ही हैं.

Richest Person in India: देश की सबसे अमीर महिला और ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल की दौलत लगातार बढ़ती ही जा रही है. कुछ महीनों पहले वह अजीम प्रेमजी को पीछे छोड़कर भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 5वें पायदान पर आ गई थीं. अब उन्होंने एचसीएल टेक्नोलॉजीस के शिव नादर (Shiv Nadar) को पीछे छोड़ते हुए चौथा नंबर हासिल कर लिया है. सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) की दौलत 31.50 अरब डॉलर हो चुकी है. अब देश में उनसे ज्यादा दौलत सिर्फ मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), गौतम अडानी (Gautam Adani) और शपूर पलोनजी मिस्त्री (Shapoor Pallonji Mistry) के पास ही है. 

इन दोनों की दौलत के बीच 20.01 अरब डॉलर का था अंतर

ब्लूमबर्ग डेटा के अनुसार, शिव नादर की नेट वर्थ फिलहाल 31.30 अरब डॉलर है. इसके साथ ही सावित्री देवी जिंदल अब देश की चौथी सबसे रईस शख्सियत बन गई हैं. रोचक बात यह है कि जनवरी, 2022 में इन दोनों की दौलत के बीच लगभग 20.01 अरब डॉलर का अंतर था. इसके बाद सावित्री जिंदल की नेट वर्थ तेजी से बढ़ी और अब वह उन्होंने शिव नादर से आगे निकल गई हैं.

इस साल 6.8 अरब डॉलर बढ़ी सावित्री जिंदल की नेट वर्थ 

साल 2024 में सावित्री जिंदल की दौलत में लगभग 6.8 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है. साल 2023 में उनकी नेट वर्थ लगभग 11 अरब डॉलर बढ़ी थी. जिंदल स्टील एंड पावर (Jindal Steel & Power), जेएसडब्लू एनर्जी (JSW Energy) और जेएसडब्लू इंफ्रास्ट्रक्चर (JSW Infrastructure) के शेयरों में लगातार आ रहे उछाल के चलते उनकी दौलत बढ़ती ही जा रही है. सावित्री जिंदल की नेट वर्थ में इन 3 कंपनियों की लगभग 56 फीसदी हिस्सेदारी है. उधर, शिव नादर को इस साल झटका लगा है. साल 2024 में उनकी नेट वर्थ में 2.6 अरब डॉलर की कमी आई है.

ये हैं देश के टॉप 10 अमीर इंसान और उनकी दौलत 

  1. मुकेश अंबानी - 108.75 अरब डॉलर 
  2. गौतम अडानी - 99.11 अरब डॉलर 
  3. शपूर पलोनजी मिस्त्री - 37.54 अरब डॉलर
  4. सावित्री जिंदल - 31.50 अरब डॉलर
  5. शिव नादर - 31.30 अरब डॉलर
  6. अजीम प्रेमजी - 26.09 अरब डॉलर
  7. दिलीप सांघवी - 24.96 अरब डॉलर
  8. राधाकिशन दमानी - 21.59 अरब डॉलर
  9. सायरस पूनावाला - 21.09 अरब डॉलर
  10. लक्ष्मी मित्तल - 20.49 अरब डॉलर

ये भी पढ़ें 

Kangana Ranaut: कंगना रनौत की 50 LIC पॉलिसी बन गईं चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर आ रहे रोचक कमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget