एक्सप्लोरर

सभी इंश्योरेंस कंपनियां 1 जनवरी को पेश करेंगी 'सरल जीवन बीमा पॉलिसी', जानें इसकी खासियतें

भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के निर्देश पर सभी बीमा कंपनियां सरल जीवन बीमा पॉलिसी पेश कर रही हैं.

आप अगर लाइफ इंश्योरेंस खरीदने जा रही है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. नए साल में टर्म प्लान खरीदना बहुत आसान होने वाला है. 1 जनवरी, 2021 से सभी बीमा कंपनियां ‘सरल जीवन बीमा पॉलिसी’ पेश करने वाली हैं. इसमें आप कम प्रीमियम पर भी टर्म प्लान खरीद पाएंगे. कम आय वर्ग के लोगों को इससे बहुत फायदा होगा.

सभी बीमा कंपनियां सरल जीवन बीमा पॉलिसी भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के निर्देश पर पेश कर रही हैं. इरडा ने टर्म लाइफ इंश्योरेंस को सभी लोगों के लिए एक किफायती विकल्प बनाने का निर्देश दिया था.

इस पॉलिसी की कई खासियतें हैं. सभी बीमा कंपनियों के नियम और शर्तें एकसमान होंगी, इसमें सम-एश्योर्ड (कवर) राशि एवं प्रीमियम भी एक जैसा होगा. इसका फायदा यह होगा कि क्लेम के वक्त विवाद की आशंका बहुत कम रह जाएगा. ग्राहक प्लान का चुनाव करते समय विभिन्न बीमा कंपनियों के इस प्लान की कीमतें और क्लेम सेटलमेंट रेश्यो की तुलना जरूर करें.

कैसी होगी यह पॉलिसी? यह एक ‘नॉन-लिंक्ड’ और ‘प्योर रिस्क टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान’ होगा. पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक यदि मृत्यु हो जाती है तो उसके आश्रितों को पूरी सम-एश्योर्ड राशि का भुगतान होगा.

इस बात का ध्यान रखें कि अगर पॉलिसी जारी होने के बाद 45 दिनों में पॉलिसीधारक की मृत्यु होती है, तो दुर्घटना में मृत्यु होने के अलावा अन्य किसी भी स्थिति में भुगतान नहीं किया जाएगा. सरल जीवन बीमा के अंतर्गत, ग्राहकों को कोई भी मैच्योरिटी लाभ और सरेंडर वैल्यू भी नहीं मिलेगा.

कौन खरीद सकेगा कोई भी व्यक्ति यह पॉलिसी खरीद सकेगा और इसके लिए लिंग, निवास स्थान, शैक्षणिक योग्यता और व्यवसाय आदि से संबंधित कोई बाध्यता या सीमा नहीं होगी.

क्या होगी उम्र, क्या होगा सम एश्योर्ड  सरल बीमा पॉलिसी के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 65 साल होनी चाहिए. पॉलिसी की अवधि 5 से 40 वर्ष तक होगी, जिसे अधिकतम 70 साल की परिपक्वता आयु तक के लिए खरीदा जा सकता है. इसमें न्यूनतम 5 लाख रुपये और अधिकतम 25 लाख रुपये का सम-एश्योर्ड मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

कैसी होगी भारत में प्रस्तावित बुलेट ट्रेन, जापानी दूतावास ने रेलवे के साथ साझा की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में 1000 लोगों को नौकरी से निकालेगा Amazon, रिटेल टीम पर बड़ा असर
भारत में 1000 लोगों को नौकरी से निकालेगा Amazon, रिटेल टीम पर बड़ा असर
जीएसटी काउंसिल की महाबैठक आज, जानिए किन बड़े मुद्दों पर आएगा फैसला
जीएसटी काउंसिल की महाबैठक आज, जानिए किन बड़े मुद्दों पर आएगा फैसला
1 जनवरी तक स्थगित किया जा सकता है UPI पर चार्ज, ऑनलाइन पेमेंट पर बड़ी खबर
1 जनवरी तक स्थगित किया जा सकता है UPI पर चार्ज, ऑनलाइन पेमेंट पर बड़ी खबर
बहुत महंगी होने वाली है वाइन, 70 सालों में सबसे बड़ा संकट
बहुत महंगी होने वाली है वाइन, 70 सालों में सबसे बड़ा संकट

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget