एक्सप्लोरर

Corporate Fight: कंपनी ने कर दिया नए CEO का ऐलान, पुराना वाला हटने को नहीं तैयार, हो रही फजीहत 

OpenWeb: सैमसंग के सपोर्ट वाली टेक कंपनी ओपनवेब में इस समय बड़ा संकट चल रहा है. कंपनी के बोर्ड ने नया सीईओ चुन लिया है. उधर, कंपनी के निवर्तमान सीईओ ने ईमेल लिखकर विद्रोह कर दिया है.

OpenWeb: कॉरपोरेट वर्ल्ड में अधिकतर फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं. कंपनियां सभी स्टेकहोल्डर्स की राय लेकर ही किसी फैसले पर पहुंचती हैं. फिर इन्हें आसानी से लागू कर दिया जाता है. हालांकि, कई बार ऐसे निर्णय हो जाते हैं, जो फजीहत का कारण बनते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ है ओपनवेब (OpenWeb) कंपनी के साथ. कंपनी ने अपने फाउंडर एवं सीईओ नदाव शॉवल (Nadav Shoval) को पद से हटाने का ऐलान कर दिया था. अब नदाव शॉवल ने एक ओपन ईमेल लिखकर साफ कर दिया है कि वह पद नहीं छोड़ने वाले हैं. यह स्थिति सैमसंग (Samsung) के सपोर्ट वाली टेक कंपनी ओपनवेब के लिए सांप के मुंह में छछूंदर जैसी हो गई है. 

ओपनवेब के फाउंडर नदाव शॉवल नहीं छोड़ना चाहते सीईओ का पद 

ओपनवेब के फाउंडर नदाव शॉवल ने इस ईमेल में कर्मचारियों को लिखा है कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि सीईओ का पद छोड़ने की मेरी कोई इच्छा नहीं है. इसमें बिलकुल भी सच्चाई नहीं है. कंपनी के बोर्ड ने इस बारे में झूठ बोला है. ओपनवेब को सैमसंग से सपोर्ट हासिल है. इस टेक कंपनी की वैल्यूएशन 1.5 अरब डॉलर है. कंपनी के बोर्ड ने इसी हफ्ते की शुरुआत में नदाव शॉवल की जगह ओपनवेब के चेयरमैन टिम हार्वी (Tim Harvey) को नया सीईओ बनाने का ऐलान किया था. फार्च्यून की रिपोर्ट के अनुसार, नदाव शॉवल के विद्रोह भरे ईमेल से कंपनी की स्थिति बिगड़ गई है. किसी को नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है. 

कंपनी बोर्ड ने उन्हें भरोसे में नहीं लिया, कॉन्ट्रैक्ट का किया उल्लंघन

नदाव शॉवल ने अपने ईमेल में लिखा है कि कंपनी ने उनके कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है. कंपनी का उनके साथ ऐसा बर्ताव ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि साल 2011 में कंपनी की स्थापना के बाद से मैं इसके लिए पूरी तरह समर्पित रहा हूं. उन्होंने इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर भी लिखा. उन्होंने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने उन्हें यह फैसला करते समय भरोसे में नहीं लिया. लीडरशिप में बदलाव का उनका फैसला गलत है.

ये भी पढ़ें 

CCI Report: अमेजन-फ्लिपकार्ट से सैमसंग और शाओमी की मिलीभगत, कस्टमर्स को लग रहा चूना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI: बैंक नहीं सुन रहा शिकायत तो कहां जाएं? RBI ने खुद बताया क्या करें और क्या नहीं
बैंक नहीं सुन रहा शिकायत तो कहां जाएं? RBI ने खुद बताया क्या करें और क्या नहीं
Google Pay और SBI के इस क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा 18000 का फायदा, जानें फीचर्स
गूगल पे और SBI के इस क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा 18000 का फायदा, जानें फीचर्स
ITR: सभी टैक्सपेयर्स के लिए 31 जुलाई लास्ट डेट क्यों नहीं, किन लोगों को मिलता है ज्यादा वक्त?
ITR: सभी टैक्सपेयर्स के लिए 31 जुलाई लास्ट डेट क्यों नहीं, किन लोगों को मिलता है ज्यादा वक्त?
अगस्त से जेब होगी ढीली! चाय से लेकर कार तक, इन चीजों पर बढ़ सकता है खर्च
अगस्त से जेब होगी ढीली! चाय से लेकर कार तक, इन चीजों पर बढ़ सकता है खर्च

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget