एक्सप्लोरर

IPO News: 14 सितंबर को खुल रहा Samhi होटल्स का आईपीओ, इश्यू के जरिए कंपनी जुटाएगी इतना फंड, जानें डिटेल्स

Samhi Hotels IPO: सामही होटल्स का आईपीओ 14 सितंबर 2023 को खुलने वाला है. हम आपको इसके इश्यू साइज सहित सभी डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

Samhi Hotels IPO: आईपीओ में पैसा लगाने वालों के लिए सितंबर का महीना बहुत अच्छा है. पिछले कुछ दिनों में कई दिग्गज कंपनियों के आईपीओ (IPO) आ चुके हैं. अब इस लिस्ट में सामही होटल्स का नाम भी शामिल होने जा रहा है. Goldman Sachs की निवेश वाली कंपनी का आईपीओ 14 सितंबर, 2023 को निवेश के लिए खुल सकता है.

अंग्रेजी पोर्टल लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस इश्यू में आप 14 से लेकर 18 सितंबर, 2023 के बीच निवेश कर सकते हैं. वहीं एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 13 सितंबर, 2023 को खुलेगा.

कितना बड़ा होगा आईपीओ का साइज?

गुरुग्राम बेस्ड कंपनी सामही होटल्स (Samhi Hotels IPO) ने अभी तक अपनी आईपीओ के प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है लेकिन कंपनी ने यह बताया है कि वह 1200 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर (Fresh Share) जारी करने वाली है. पहले कंपनी ने 1000 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करने का लक्ष्य तय किया था जिसे बाद में बढ़ाकर 1200 करोड़ रुपये दिया गया है. इसके अलावा इस आईपीओ के जरिए कंपनी के प्रमोटर 1.35 करोड़ इक्विटी शेयरों को ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के जरिए बेचेंगे. इसमें रिटेल निवेशक 14 सितंबर से 18 सितंबर के बीच निवेश कर पाएंगे. वहीं एंकर निवेशकों को 13 सितंबर से ही निवेश का मौका मिलेगा.

आईपीओ के अन्य डिटेल्स के बारे में जानें-

Samhi होटल्स ने इस आईपीओ में 15 फीसदी हिस्सा हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल के लिए रिजर्व कर रखा है. वहीं 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए और 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व करके रखा गया है. मनीकंट्रोल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 22 सितंबर, 2023 को होगा. वहीं जिन लोगों को सब्सक्रिप्शन मिलेगा उन्हें 26 सितंबर को डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. वहीं जिन निवेशकों को सब्सक्रिप्शन नहीं मिला है उन्हें 25 सितंबर को रिफंड मिल जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के शेयर की लिस्टिंग BSE और NSE पर 27 सितंबर, 2023 को होगी.

इश्यू के जरिए जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी?

फ्रेश शेयर के जरिए इकट्ठा हुई रकम का कंपनी कर्ज चुकाने के लिए इस्तेमाल करेगी. इसमें से 900 करोड़ रुपये को लोन वापस करने के लिए यूज किया जाएगा. वहीं बाकी बचे फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए यूज किया जाएगा. जून 2023 तक कंपनी पर कुल 2,812.5 करोड़ रुपये का कर्ज था.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल की कीमत में फिर बढ़ोतरी, नोएडा प्रयागराज समेत यहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Online Jewelry: चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget