एक्सप्लोरर

Salesforce Layoffs: IT सेक्टर की इस कंपनी में होगी 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी, जानिए क्या है वजह

आईटी कंपनी सेल्फोर्स अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है. इस बारे में जानिए कंपनी के CEO ने क्या कहा है. देखे पूरी डिटेल्स..

Salesforce Layoffs News : देश और दुनिया में आए दिन कई टेक कंपनी (Tech Company) अपने कर्मचारियों को किसी न किसी बहाने के जरिये नौकरी से बाहर (Layoffs) का रास्ता दिखा रही हैं. इसके पीछे आर्थिक मंदी की आशंका को आधार बताया जा रहा है. आईटी कंपनी (IT Company) को लग रहा है कि आर्थिक मंदी से निपटने के लिए उन्हें अभी से तैयारी करनी चाहिए. इसके लिए वह सबसे पहले अपने खर्चे को कम करने में जुटी हैं. कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को उनके काम के आधार पर नौकरी से निकाल रही है, तो कुछ अपने कर्मचारियों को वर्क फॉर्म होम (Work From Home) पर जाने के आदेश दे रही हैं. इससे कंपनी के ऑफिस से लेकर तमाम खर्चे कम हो रहे हैं. ये उनकी बचत का एक हिस्सा बन गया है. इस बार आईटी सेक्टर (IT Sector) की "सॉफ्टेवयर कंपनी सेल्फोर्स इंक (Salesforce Inc) ने अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की बात कही है. जानिए कंपनी ने क्या कहा है.

कंपनी की प्लानिंग 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेल्फोर्स इंक (Salesforce Inc) ने बुधवार को कहा कि वह अपने 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी (Layoffs) करेगी. साथ ही कंपनी अपने कुछ ऑफिसों को भी बंद करने जा रही है. अब सेल्सफोर्स उन टेक कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिसने आर्थिक मंदी को लेकर अपने खर्च को कम करने के लिए पिछले कुछ समय में छंटनी का सहारा लिया है. 

कंपनी के सीईओ ने भेजा पत्र 

बताया जा रहा है कि सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिऑफ (Marc Benioff, Salesforce CEO) ने अपने कर्मचारियों को एक पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि, 'हालात अब भी चुनौतीपूर्ण हैं और हमारे क्लाइंट्स अपने खर्च से जुड़े फैसलों को काफी सोच-विचार कर ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'कोरोना महामारी के दौरान हमारे रेवेन्यू में तेज उछाल के साथ हमने काफी लोगों को हायर कर लिया था, जिससे आर्थिक सुस्ती के बीच हमारी लागत बढ़ गई है और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं.'

2 फीसदी तक उछले शेयर 

Salesforce के शेयर बुधवार यानि 4 जनवरी 2023 को शुरुआती कारोबार में करीब 2 फीसदी तक उछले है. हालांकि पिछले साल टेक शेयरों में भारी बिकवाली के चलते इसमें करीब 50 फीसदी तक की गिरावट आई थी. आईटी कंपनियों पर दबाव ऐसे समय में देखा जा रहा है, जब महंगाई लगातार बढ़ रही है. दुनिया भर के केंद्रीय बैंक महंगाई को रोकने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं. ब्याज दरों में इस बढ़ोतरी से मंदी की आशंका का अंदाजा लगाया जा रहा है.

ये कंपनी कर चुकी है छंटनी 

पिछले कुछ महीनों में सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक (Facebook) और ई- कॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) ने आर्थिक सुस्ती से पहले खुद को तैयार करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी की है. सेल्फफोर्स से पहले दिग्गज आईटी कंपनी एसेंचर (Accenture) ने पिछले महीने अपने कंसल्टिंग बिजनेस में सुस्ती को लेकर कहा था कि क्लाइंट अपने बिजनेस इंप्रूवमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स को टाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Home Loan EMI: अगर ब्याज दर बढ़ने से बढ़ गई है होम लोन की किस्त, तो ऐसे करें ईएमआई का बोझ कम, जानिए क्या है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget