एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War Impact: भारत के डायमंड कारोबार पर क्यों आया युद्ध का असर, लाखों हीरा मजदूरों पर संकट

गुजरात के ग्रामीण हिस्से में काम करने वाली डायमंड यूनिट्स प्रोसेसिंग और पॉलिश करने के लिए रूस से छोटी मात्रा में हीरों का इंपोर्ट करती हैं तो इन पर युद्ध का असर कैसे और क्यों आया- जानें

Russia-Ukraine War Impact: रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से गुजरात का हीरा उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है. युद्ध की वजह से इस उद्योग में काम करने वाले लाखों मजदूरों की कमाई पर गंभीर संकट आ गया है. खासतौर से सौराष्ट्र क्षेत्र के ग्रामीण हिस्से में काम करने वाली डायमंड यूनिट्स इस लड़ाई से सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं. उद्योग के प्रतिनिधियों ने बताया कि ये इकाइयां प्रोसेसिंग और पॉलिश करने के लिए रूस से छोटी मात्रा में हीरों का इंपोर्ट करती हैं.

यूक्रेन युद्ध की वजह से गुजरात के लाखों हीरा श्रमिकों की आजीविका संकट में
जेम्स एंड ज्वैलर्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के रीजनल चेयरमैन दिनेश नवादिया ने कहा कि राज्य की डायमंड इंडस्ट्री में करीब 15 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है. रूस से छोटे साइज के कच्चे हीरों की सप्लाई में कमी की वजह से गुजरात के व्यापारी अफ्रीकी देशों और अन्य जगहों से कच्चा माल खरीदने को मजबूर हैं, जिससे उनके मुनाफे पर असर आ रहा है. इसलिए राज्य की हीरा यूनिट्स ने अपने श्रमिकों और पॉलिश करने वालों के काम के घंटों में कटौती की है जिससे उनकी जीवन यापन के ऊपर असर देखा गया है.

बड़ी कंपनियों ने ई-मेल भेजकर कहा- रूसी सामान नहीं खरीदेंगी
बड़े साइज के हीरों की प्रोसेसिंग मुख्य रूप से गुजरात के सूरत शहर की यूनिट्स में की जाती है. अमेरिका को भारत से 70 फीसदी कटे और पॉलिश हीरों का निर्यात किया जाता है. रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद उसने रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. नवादिया ने कहा कि अमेरिका में कुछ बड़ी कंपनियों ने पहले ही उन्हें ई-मेल भेजकर कहा है कि वे रूसी सामान नहीं खरीदेंगी.

गुजरात के इन जिलों के हीरा मजदूरों पर पड़ा बुरा असर
दिनेश नवादिया ने कहा कि इस वजह से खासतौर से सौराष्ट्र के भावनगर, राजकोट, अमरेली और जूनागढ़ जिलों के हीरा श्रमिक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. इसके अलावा राज्य के उत्तरी हिस्से के श्रमिकों पर भी इसका असर पड़ा है. "हम रूस से लगभग 27 फीसदी कच्चे हीरे का इंपोर्ट कर रहे थे लेकिन युद्ध के कारण अब इतनी मात्रा गुजरात में प्रोसेसिंग यूनिट्स तक नहीं पहुंच रही है, जिससे वहां काम प्रभावित हो रहा है." गुजरात में डायमंड प्रोसेसिंग में शामिल पूरे श्रमबल का लगभग 50 फीसदी छोटे आकार के हीरों पर काम करता है, जिन्हें स्थानीय रूप से 'पटली' कहा जाता है.

युद्ध से पहले गुजरात में पॉलिश के लिए इंपोर्ट किए जाने वाले 30 फीसदी कच्चे हीरे रूस की डायमंड माइनिंग कंपनी अलरोसा से आते थे. गुजरात में पॉलिश और प्रोसेसिंग के लिए आने वाले हीरों में से 60 फीसदी रूस से आते हैं. इनमें से ज्यादातर छोटे साइज के हीरे हैं.

ये भी पढ़ें

Flipkart Tencent Deal: चीन की टेनसेंट ने बिन्नी बंसल से फ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी खरीदी, 26.4 करोड़ डॉलर में किया सौदा

PM Mudra Yojana: योजना के पूरे हुए 8 साल, सरकार ने 8 लाख करोड़ रुपये का बांटा लोन, जानें क्या है योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget