एक्सप्लोरर

ATM के बाहर लंबी लाइनें, बैंक से पैसे निकालने में परेशानी, रूस-यूक्रेन युद्ध का असर झेल रही है आम जनता

रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है तो सिर्फ यूक्रेन नहीं, खुद रूस भी प्रभावित हो रहा है. देश में एटीएम के बाहर लंबी-लंबी लाइनें हैं और लोगों को बैंकों से कैश निकालने में परेशानी हो रही हैं.

War Impact on Common Public: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की आंच आम आदमी महसूस करने लगा है. देश में भुगतान तंत्र (पेमेंट सिस्टम) अब काम नहीं कर रहा है और नगदी निकासी को लेकर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय निवासी तेत्याना उस्मानोवा ने कहा,‘‘ एप्पल पे कल से काम नहीं कर रहा है. अब इससे बस में ,कैफे में, कहीं भुगतान नहीं हो पा रहा है.’’

सुपरमार्केट में भी प्रति व्यक्ति खरीद की मात्रा सीमित
उन्होंने कहा,‘‘ इसके अलावा एक सुपरमार्केट ने भी प्रति व्यक्ति समान खरीद की मात्रा सीमित कर दी है.’’ एप्पल ने घोषणा की है कि वह रूस में अपने आईफोन और अन्य उत्पाद बेचना बंद कर रहा है साथ ही एप्पल पे जैसी सुविधाओं को भी सीमित करेगा. बड़ी संख्या में विदेशी और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने रूस में अपने कारोबार को बंद कर दिया है.

कई बैंक के कार्ड को ATM नहीं कर रहे स्वीकार
कई लोगों ने बातचीत में बताया कि इन कदमों से उनकी दैनिक जिंदगी पर काफी असर पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि देश की मुद्रा रूबल को विदेशी मुद्रा में बदलने में मुश्किलें आ रही हैं, एटीएम के बाहर लंबी लाइनें हैं और कई बैंक के कार्ड को एटीएम नहीं स्वीकार कर रहे हैं अर्थात उनसे निकासी की सुविधा बंद है.

खाने-पीने के सामान के दाम बढ़ने लगे
कुछ लोगों ने बताया कि खाने पीने के सामान के दाम भी बढ़ने लगे हैं. विपक्ष की नेता यूलिया गालयेमिना ने बुधवार को फेसबुक पोस्ट में लिखा कि लोग दाम बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं, पेंशन रूकी हुई हैं. उन्होंने लिखा, "दवाइयों और चिकित्सीय साजो सामान की कमी हो रही है. हम 1990 को अब कम खराब वक्त के तौर पर याद करेंगे. लेकिन मेरा प्रश्न है कि "किस लिए" ?

रूस में बड़ी संख्या में लोग युद्ध के खिलाफ
गौरतलब है कि देश में बड़ी संख्या में लोग युद्ध के खिलाफ हैं और इसे रोकने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. मानवाधिकार समूह ‘ओवीडी-इन्फो’ के अनुसार बीते कुछ वक्त में सात हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है.

ये भी पढ़ें

Money Management: ऐसे करें पैसे का प्रबंधन कि बचत के साथ कर्ज के जाल से भी हों फ्री, जानें काम की Tricks

यात्रा से पहले खो गया है ट्रेन का टिकट तो परेशान होने की नहीं है जरूरत, इस तरह कर सकते हैं ट्रैवल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget