एक्सप्लोरर

Rupee Opening: रुपये में कमजोरी का सिलसिला जारी, शुरुआती ट्रेड में 12 पैसे टूटकर 79.06 पर आया

Rupee Opening: रुपये की गिरावट का सिलसिला जारी है और ये आज फिर डॉलर के मुकाबले कमजोरी दिखा रहा है. आज डॉलर के मुकाबले 79.06 रुपये प्रति डॉलर पर ट्रेड शुरू हुआ है. 

Rupee Opening: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इस महीने ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी के संकेतों के बीच रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 79.06 पर आ गया. रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 78.94 पर बंद हुआ था.

जानें रुपये में शुरुआती ट्रेड कैसा रहा
इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.05 पर खुला, और फिर गिरावट के साथ 79.06 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट दिखा रहा है.

कल रिजर्व बैंक ने लिया है ये फैसला
विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जो कदम उठाए उससे रुपये में गिरावट सीमित रही. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट को थामने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को विदेशी मुद्रा प्रवाह से संबंधित मानकों को उदार बनाने के साथ ईसीबी (विदेशों से वाणिज्यिक उधारी) मार्ग के तहत बाह्य उधारी सीमा दोगुनी कर दी.

डॉलर इंडेक्स-क्रूड, FII का हाल
इस बीच छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 106.87 पर था. इंटरनेशनल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 फीसदी बढ़कर 101.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 330.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

क्या कहते हैं जानकार
शेयरखान बाय बीएनपी परिबाा के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा, "घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट से रुपये को मजबूती मिली. इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिवाल रहने से भी रुपये को समर्थन मिला है. चौधरी के मुताबिक, डॉलर के मजबूत बने रहने और वैश्विक निवेश जोखिम को लेकर धारणा कमजोर होने से निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूती मिली है. उन्होंने कहा, "कच्चे तेल की कीमत एक दिन पहले 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई थी. अगर कच्चा तेल 100 डॉलर के स्तर से नीचे ही बना रहता है तो इससे रुपये को निचले स्तर पर तगड़ा समर्थन मिलेगा."

ये भी पढ़ें

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड्स में इंवेस्टर जमकर लगा रहे पैसा, अप्रैल-जून में AUM बढ़कर 37.75 लाख करोड़ हुआ

Stock Market Opening: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 54100 के पार निकला, निफ्टी 16,000 के ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget