एक्सप्लोरर

Rupee Vs Dollar: तेजी के बाद 79 रुपये प्रति डॉलर से लौटा रुपया, आज 78.95 प्रति डॉलर पर खुली भारतीय करेंसी

Rupee Vs Dollar: भारतीय करेंसी रुपये में दिख रही इस तेजी का कारण वैश्विक बाजारों में डॉलर का कमजोर होना और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट को माना जा सकता है.

Rupee Vs Dollar: आज डॉलर के मुकाबले रुपये में हल्की तेजी देखी जा रही है और ये एक महीने में पहली बार 79 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से ऊपर आया है. आज रुपया 8 पैसे की तेजी के साथ 78.95 पर खुला है जबकि कल रुपया 79.03 पर बंद हुआ था. डॉलर के मुकाबले रुपये के 79 के स्तर से लौटने को अच्छा संकेत समझा जा सकता है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 79.03 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो करीब चार हफ्ते का उच्चतम स्तर है. शुरुआती कारोबार में रुपया 78.87 रुपये तक ऊपर भी गया है और इस स्तर पर कारोबार कर रहा है.

क्या है रुपये में तेजी की वजह
इस तेजी का कारण वैश्विक बाजारों में डॉलर का कमजोर होना और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में भारी तेजी, मजबूत पीएमआई आंकड़ों और निवेशकों के जोखिम लेने की सेंटीमेंट में सुधार से रुपया मजबूत हुआ.

कल के कारोबार में कैसी रही रुपये की चाल
कल के कारोबार के दौरान एक समय रुपया 79.00 के उच्चस्तर और 79.22 के निचले स्तर पर भी रहा. लेकिन कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 79.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

क्या कहते हैं जानकार
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी के मुताबिक निवेशकों के जोखिम लेने के सेंटीमेंट में सुधार, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण भारतीय रुपये में तेजी आई. इसके अलावा, भारत का मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई आंकड़ा जून के 53.9 की तुलना में जुलाई में बढ़कर 56.4 हो गया और इससे भी रुपये को सपोर्ट मिला. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि कमजोर अमेरिकी डॉलर और पॉजिटिव वैश्विक जोखिम लेने की धारणाओं का रुपये पर मिश्रित से लेकर सकारात्मक असर होगा. एफआईआई निवेश और कच्चे तेल की कमजोर कीमतें भी रुपये का समर्थन कर सकती हैं.

डॉलर इंडेक्स और कच्चा तेल
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख करेंसी के सामने डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर इंडेक्स 0.52 प्रतिशत गिरकर 105.34 पर आ गया. इंटरनेशनल ऑयल बेंचमार्क मानक ब्रेंट क्रूड भी 1.21 फीसदी गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 58050 के नीचे फिसला, निफ्टी 17300 के ऊपर

Inflation: गर्मी बढ़ने से खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े, इस साल रिटेल महंगाई दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान- क्रिसिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget