शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 17 पैसे चढ़ा रुपया

मुंबई: इंटर बैंकिंग फॉरने एक्सचेंज मार्केट में शुरआती कारोबार में मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे बढ़कर 68.04 रपये रहा. बैंकों और निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से रपये में मजबूती आई है.
विदेशी मुद्रा डीलरों के अनुसार दुनिया की कुछ अन्य मुद्राओं के समक्ष डॉलर के नरम पड़ने से भी रपये को मजबूती मिली. उन्होंने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार की शुरआत मजबूती के साथ होने से भी धारणा मजबूती की रही.
कल के कारोबार में डॉलर के समक्ष रपया 25 पैसे से ज्यादा गिरकर 68.21 रपये प्रति डालर पर बंद हुआ. देश की आर्थिक वृद्धि में नरमी की चिंता से कारोबारी धारणा कमजोर रही. इस बीच बंबई शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरआत में संसेक्स 139.09 अंक यानी 0.52 प्रतिशत बढ़कर 26,865.64 अंक पर पहुंच गया.
Source: IOCL
























