एक्सप्लोरर

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा रुपया, अब तक के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा गिरकर अब तक के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है. ये 84.09 रुपया प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया.

Rupees vs Dollar: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. ये बुधवार को तीन पैसे टूटकर 84.94 (अस्थायी) रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया. रुपया मंगलवार को 84.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था जबकि बुधवार को 84.92 प्रति डॉलर पर खुला था. दिन में कारोबार के दौरान यह 84.95 प्रति डॉलर तक आ गया और आखिरकार तीन पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

फेड के फैसले का अर्थव्यवस्था पर असर

आज अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व की बैठक में ये अपने बेंचमार्क ब्याज दर में 25 आधार अंक यानी 0.25 फीसदी तक की कटौती कर सकता है. अगर फेड ब्याज दर में किसी प्रकार का कोई बदलाव करता है, तो इसका सीधा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. इससे शेयर बाजार के साथ-साथ निवेशक भी प्रभावित होंगे. 

टैरिफ पर ट्रम्प के ट्वीट से खलबली

सीएमई फेडवॉच टूल के मुताबिक, बुधवार को फेड द्वारा 25 बीपीएस की कटौती के साथ ही 97.1 प्रतिशत निवेशक शेयरों पर दांव लगा रहे हैं. दूसरी तरफ, फेड नीति में कोई बदलाव न होने की संभावना 3 प्रतिशत से भी कम है. शिनहान बैंक के उपाध्यक्ष कुणाल सोधानी ने मनी कंट्रोल से बात करते हुए कहा कि चीनी युआन के कमजोर होने से रुपये पर दबाव पड़ेगा.

टैरिफ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का ट्वीट एशियाई मुद्राओं पर पहले से ही दबाव बना रहा है. इसमें रुपया भी शामिल है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने ट्रम्प के हवाले से कहा, "अगर वे हम पर टैक्स लगाएंगे तो हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे."

ट्रम्प ने कहा, "भारत हमसे कुछ उत्पादों पर 100 या 200 प्रतिशत शुल्क लेता है. अगर हमें साइकिल भेजा जाता है, तो हम भी उन्हें साइकिल भेजते हैं, तब पर भी वे हम पर भारी टैक्स लगाते हैं जबकि हम उनसे कुछ नहीं लेते. अब ये नियम बदलने वाला है."

दबाव में भारतीय मुद्रा रुपया

विदेशी निवेशकों के बाहर जाने और नवंबर में व्यापार में हुए घाटे की वजह से भी रुपया दबाव में है. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश की आर्थिक विकास दर की रफ्तार सुस्त रही. इस दौरान सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 5.4 फीसदी रही. रुपये का अवमूल्यन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लिए चिंता का विषय है, जिसे मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे बहुमूल्य विदेशी मुद्रा भंडार कम हो रहा है.

विदेशी मुद्रा भंडार में कमी

पिछले दो महीनों में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 46 अरब डॉलर से अधिक की कमी आई है. आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि 6 दिसंबर को विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर 654.857 अरब डॉलर पर आ गया, जबकि 4 अक्टूबर को यह 704.885 अरब डॉलर था. 4 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा बाजार में आरबीआई के हस्तक्षेप के कारण विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा था. डॉलर के मुकाबले रुपये में इस साल अब तक करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आई है.

Year Ender 2024: साल 2024 में इन म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर निवेशक हुए मालामाल, मिला बंपर रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget