एक्सप्लोरर

2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी भी हैं लीगल टेंडर, जानिए बैंकों में कितने नोट वापस आए

RBI News: 2000 के नोटों को लेकर आरबीआई ने बड़ा खुलासा किया है. 2000 के नोट को बंद हुए दो साल हो गए हैं. आरबीआई के मुताबिक 2000 रुपये के नोट वैध मुद्रा हैं. जानते हैं कैसे और कहा जमा करें 2000 के नोट.

Rs 2000 Notes Updates: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2000 के नोट को बंद किये दो साल के करीब हो गए है, लेकिन अभी भी 2000 के नोट देखने को मिल रहे हैं. इसके 6,181 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी प्रचलन में हैं. सोमवार (2 जून) को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी मिली. आरबीआई के मुताबिक 2000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा हैं.

बता दें कि 2000 के नोट अभी भी लीगल टेंडर है मतलब कि इन्हें अमान्य घोषित नहीं किया गया है. लेकिन, इन्हें अब नए नोटों के रूप में जारी नहीं किया जा रहा है.

2000 के 98.26 फीसदी बैंक नोट वापस आए

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2000 रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने की 19 मई 2023 को घोषणा की थी. आरबीआई ने बयान में कहा, 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने पर 2000 रुपये के प्रचलन में रहे नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था जो 31 मई 2025 को कारोबार बंद होने पर घटकर 6,181 करोड़ रुपये रह गया. केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘ इस प्रकार 19 मई 2023 तक प्रचलन में रहे 2000 रुपये के 98.26 फीसदी बैंक नोट वापस आ चुके हैं.’’

कहा और कैसे जमा करें 2000 के नोट?

इन बैंक नोट को जमा करने और/या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी. अब केवल भारतीय रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध है. आरबीआई के निर्गम कार्यालय 9 अक्टूबर 2023 से लोगों और संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं. इसके अलावा, आरबीआई ने यह भी बताया कि लोग देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक (India Post) के जरिये 2000 रुपये के नोट को अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए किसी भी आरबीआई कार्यालय में भेज सकते हैं.

यह भी पढ़ें -

इस शेयर ने तो कमाल कर दिया, 51 रुपये के इश्यू प्राइस वाले स्टॉक ने दिया 1100% का रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget