एक्सप्लोरर

Rules Changing from 1 March 2023: कल से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, आपकी जेब पड़ डालेंगे सीधा असर

Rules Changing from 1 March 2023: कल से नए महीने की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में नए माह के साथ ही कई ऐसे बदलाव होंगे जो आम लोगों के जेब पर असर डालेंगे. आइए जानते हैं इन फाइनेंशियल रूल्स के बारे में.

Financial Rules Changing from 1 March 2023: कल से साल के तीसरे महीने यानी मार्च की शुरुआत हो जाएगी. नये माह की शुरुआत के साथ ही बुधवार से कई नियमों में बदलाव (Rules Changing From 1st March 2023) हो जाएंगे जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे. मार्च से बैंक हॉलिडे (Bank Holiday List of March 2023), एलपीजी सिलेंडर के दाम से लेकर, बैंक लोन की ब्याज दरों आदि कई चीजों बदलाव होने वाला है . आइए जानते हैं कि 1 मार्च , 2023 से कौन से वित्तीय नियम बदल रहे हैं जो आम लोगों के मामिक खर्च पर असर डालने वाला है-

1. मार्च में बैंक कितने दिन रहेंगे बंद

मार्च के महीने में छुट्टियों की भरमार है. इस महीने होली और चैत्र नवरात्र जैसे कई त्योहार मनाए जाएंगे. ऐसे में मार्च में कुल 12 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. इस 12 दिनों में दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार की छुट्टी भी शामिल है. यह छुट्टियां राज्यों के हिसाब से तय होगी. ऐसे में अगर आपको बैंक से संबंधित जरूरी काम निपटाने हैं तो आरबीआई (RBI) के बैंक हॉलिडे लिस्ट को चेक करना बहुत जरूरी है. वरना बाद में आपके जरूरी काम अटक सकते हैं.

2. बैंक लोन हो सकता है महंगा

रिजर्व बैंक लगातार देश में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर रहा है. फरवरी के महीने में भी रेपो रेट में इजाफा किया गया है. इसके बाद से ही कई बैंकों ने अपने MCLR में बढ़ोतरी की है. आगे भी बैंक इसमें बढ़ोतरी जारी रख सकते हैं जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ सकता है. इससे ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन आदि की ब्याज दर में इजाफा हो सकता है.

3. CNG और रसोई गैस के दाम हो सकता है इजाफा

हर महीने की शुरुआत में रसोई गैस और सीएनजी के दामों को तय किया जाता है. फरवरी के महीने मे रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई थी. ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार इनके दामों में बढ़ोतरी हो सकती है.

4. ट्रेन के टाइम टेबल में हो रहा है बदलाव

गर्मियों के शुरुआत के कारण अब भारतीय रेलवे ने अपने ट्रेनों के आवागमन के टाइम टेबल में बदलाव कर दिया है. 1 मार्च से रेलवे ने अपनी 5,000 मालगाड़ियों और हजारों पैसेंजर ट्रेनों के टाइम में बदलाव किया है. ऐसे में अगर आपको भी इस महीने यात्रा करनी है तो अपने ट्रेन की टाइमिंग को जरूर चेक कर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget