एक्सप्लोरर

Retail Inflation Data: दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.72 फीसदी पर, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कमी से मिली राहत

Consumer Price Index: दिसंबर 2022 में खाद्य वस्तुओं की महंगाई में गिरावट के चलते खुदरा महंगाई दर घटकर 5.72 फीसदी पर आ गई है.

Retail Inflation Data: दिसंबर महीने में भी खुदरा महंगाई दर में गिरावट आई है. दिसंबर 2022 में खुदरा महंगाई दर घटकर एक साल के निचले लेवल 5.72 फीसदी पर आ गई है जो नवंबर में 5.88 फीसदी रही थी. दिसंबर 2022 में खुदरा महंगाई दर में भले ही गिरावट आई हो ये लेकिन अभी भी दिसंबर 2021 के मुकाबले ज्यादा है जब खुदरा महंगाई दर 5.66 फीसदी थी.  

खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में कमी आई है. दिसंबर महीने में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 4.19 फीसदी पर आ गई जो नवंबर 2022 में 4.67 फीसदी रही थी. जबकि अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर 7.01 फीसदी थी. वहीं दिसंबर महीने में शहरी के साथ ग्रामीण दोनों ही इलाकों में खाद्य महंगाई में कमी आई है. दिसंबर महीने में ग्रामीण इलाकों में खाद्य वस्तुओं की महंगाई 5.05 फीसदी रही है जो नवंबर में 5.22 फीसदी थी. जबकि शहरी इलाकों में खाद्य महंगाई दर 2.80 फीसदी रही है जो नवंबर में 3.69 फीसदी रही थी. साग-सब्जियों की महंगाई दर - 15.08 फीसदी पर आ गई है. तो फलों की महंगाई दर 2 फीसदी रही है. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 8.51 फीसदी, अंडे की महंगाई दर 6.91 फीसदी पर मसाले की महंगाई दर 20.35 फीसदी बनी हुई है. 

टोलरेंस बैंड के भीतर खुदरा महंगाई दर

राहत की बात ये है कि नवंबर के बाद दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस बैंड अपर लेवल 6 फीसदी के नीचे बना हुआ है. आरबीआई ने 2 से 6 फीसदी महंगाई दर का टोलरेंस बैंड तय किया हुआ है. लेकिन अक्टूबर 2022 तक खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस बैंड को पार बना हुआ था. अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 7.79 फीसदी पर जा पहुंची जिसके बाद पांच दफा मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक के बाद आरबीआई ने महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की है. रेपो रेट 4 फीसदी से बढ़कर 6.25 फीसदी हो गया है. अब फरवरी 2023 में आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक होगी और माना जा रहा है कि खुदरा महंगाई दर में लगातार दो महीने गिरावट के बाद आरबीआई अपने पॉलिसी रेट्स में कोई बदलाव ना करे. 

यह भी पढ़ें-

Budget 2023: बजट में खेती, किसानों सहित बुनियादी ढांचे पर फोकस करेगी सरकार, पिछले साल से 15 फीसदी होगा ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
Share Market Crash: शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
Embed widget