एक्सप्लोरर

कमी के बावजूद खुदरा महंगाई दर 5 फीसदी के करीब, उद्योग की विकास दर सात फीसदी के ऊपर

जनवरी के लिए खुदरा महंगाई दर 5.07 फीसदी रही जबकि दिसंबर में ये दर 5.21 फीसदी थी. दूसरी ओर औद्योगिक उत्पादन बढ़ने की दर 7.1 फीसदी रही जबकि नवम्बर में ये दर 8.8 फीसदी दर्ज की गयी थी.

नई दिल्लीः खुदरा महंगाई दर और औद्योगिक उत्पादन दर में कमी आयी है. हालांकि खुदरा महंगाई दर अभी भी पांच फीसदी के ऊपर के स्तर पर बनी हुई है जबकि औद्योगिक उत्पादन दर सात फीसदी के करीब आ गयी.

जनवरी के लिए खुदरा महंगाई दर 5.07 फीसदी रही जबकि दिसंबर में ये दर 5.21 फीसदी थी. दूसरी ओर औद्योगिक उत्पादन बढ़ने की दर 7.1 फीसदी रही जबकि नवम्बर में ये दर 8.8 फीसदी दर्ज की गयी थी.

खुदरा महंगाई दर के पांच फीसदी के ऊपर बने रहने का मतलब ये है कि रिजर्व बैंक गवर्नर की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति कर्ज नीति की अगली समीक्षा में नीतिगत ब्याज दर बढ़ा सकती है. चूंकि घटने के बावजूद औद्योगिक उत्पादन दर अभी भी सात फीसदी के करीब बनी हुई है, ऐसे में उद्योग को बढ़ावा देने वाली दलील को भी खारिज करना संभव हो सकेगा. तकनीकी तौर पर मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक अप्रैल में होने के आसार हैं.

खुदरा महंगाई दर सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो खुदरा महंगाई दर भले ही घटी हो, लेकिन फल और सब्जियों में अभी भी आग लगी हुई है. जनवरी के महीने में सब्जियों की खुदरा महंगाई दर 26.97 फीसदी दर्ज की गयी, वहीं फल के मामले में ये दर 6.24 फीसदी रही. वहीं अंडों के लिए खुदरा महंगाई दर 8.7 फीसदी देखने को मिली. वो तो दाल ने रसोई घर के बजट को राहत देने का सिलसिला जारी रखा. दाल की खुदरा महंगाई दर में (-)20.19 फीसदी रही. इसके अलावा मसालों की भी महंगाई में कमी देखने को मिल रही है. कुल मिलाकर खाने पीने की खुदरा महंगाई दर 4.96 फीसदी से घटकर 4.7 फीसदी पर आ गयी जिसका असर पूरे खुदरा महंगाई दर पर देखने को मिला.

खुदरा महंगाई दर नीतिगत ब्याज दर की समीक्षा का प्रमुख आधार है. सरकार और रिजर्व बैंक के बीच हुए समझौते के मुताबिक, खुदरा महंगाई दर को 4 (+/-2) फीसदी तक सीमित रखने का लक्ष्य है. दूसरे शब्दों में खुदरा महंगाई दर की निचली सीमा दो फीसदी और ऊपरी सीमा छह फीसदी होनी चाहिए, लेकिन चार फीसदी के ऊपर के स्तर से रिजर्व बैंक असहज हो जाता है. इसके ऊपर यदि महंगाई दर बढ़ने की संभावना प्रबल हो तो रिजर्व बैंक नीतिगत ब्याज दर कमी नहीं करने की वकालत करता है. वहीं अगर ये लगातार पांच फीसदी के ऊपर बना रहे और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां अनुकूल नहीं हो तो वो नीतिगत ब्याज दर बढ़ाने के भी संकेत दे सकता है.

औद्योगिक उत्पादन दर दिसंबर के महीने के लिए औद्योगिक उत्पादन दर भले ही नवंबर के मुकाबले कम हो गयी हो, लेकिन जानकारों की माने तो सात फीसदी से ऊपर की दर को कमतर नहीं आंका जा सकता. सबसे अहम बात ये है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर यानि विनिर्माण क्षेत्र की विकास दर 8.4 फीसदी रही जबकि नवंबर में ये दर पौने ग्यारह फीसदी के करीब था. इस ऊंची दर की एक वजह 2016 में आधार निचला होना है. फिर भी इस तरह की बढ़ोतरी का एक मतलब ये हुआ कि विनिर्माण क्षेत्र जीएसटी औऱ नोटबंदी के असर से ऊबरता हुआ दिख रहा है. साथ ही इसका ये भी मतलब हुआ कि रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके बनेंगे.

औद्योगिक उत्पादन की दर सात फीसदी तक पहुंचाने में सीमेंट और बिजली की अहम भूमिका तो रही ही, साथ ही दोपहिया वाहनों ने भी रफ्तार बढ़ी. दोपहिया वाहनो की उत्पादन बढ़ने का मतलब ये हुआ कि ग्रामीण इलाकों में मांग बढ़ रही है और ये अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: अब भी घाटे में तेल कंपनियां, क्या फिर बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? चेक करें आज का रेट
अब भी घाटे में तेल कंपनियां, क्या फिर बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? चेक करें आज का रेट
Inflation News: गर्मी की छुट्टियों के बीच इस राज्य में बढ़ गया स्कूल बस का किराया, पैरेंट्स का बिगड़ा बजट
गर्मी की छुट्टियों के बीच इस राज्य में बढ़ गया स्कूल बस का किराया, पैरेंट्स का बिगड़ा बजट
Wedding SIP: बिना कर्ज लिए करनी है शाही शादी? आज ही शुरू करें वेडिंग एसआईपी और बनाएं बड़ा फंड, समझें गणित
बिना कर्ज लिए करनी है शाही शादी? आज ही शुरू करें वेडिंग एसआईपी और बनाएं बड़ा फंड, समझें गणित
41% भारतीयों के मानसिक तनाव की बड़ी वजह है 'फाइनेंशियल गोल्स', युवाओं पर सबसे ज्यादा दबाव- रिपोर्ट
41% भारतीयों के मानसिक तनाव की बड़ी वजह है 'फाइनेंशियल गोल्स', युवाओं पर सबसे ज्यादा दबाव- रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
Malviya Nagar Fire: पिता के इलाज के लिए आए CA विवेक अग्रवाल समेत गुरुग्राम के 8 लोगों की मौत
दिल्ली होटल अग्निकांड: पिता के इलाज के लिए आए CA विवेक अग्रवाल समेत गुरुग्राम के 8 लोगों की मौत
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Kota Student Suicide: कोटा में पढ़ाई कर रहे UP के छात्र ने किया सुसाइड, अपने कमरेो में फंदे से लटका मिला था शव
कोटा में पढ़ाई कर रहे UP के छात्र ने किया सुसाइड, अपने कमरे में फंदे से लटका मिला था शव
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Embed widget