एक्सप्लोरर

खुदरा महंगाई दर 5 सालों के सबसे निचले स्तर पर, ब्याज दर घटाने का दबाव बढ़ा

नई दिल्लीः खुदरा महंगाई दर करीब पांच सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गयी है. इससे रिजर्व बैंक पर नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट घटाने का दवाब बढ़ गया है. इस दर में आखिरी बार कटौती बीते साल अक्टूबर में की गयी थी.

दूसरी ओर औद्योगिक उत्पादन की बात करे तो इसमें बढ़ोतरी की दर अप्रैल के महीने में 3.1 फीसदी रही. जबकि मार्च के महीने मे ये दर 3.75 फीसदी थी. ध्यान रहे कि औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े दो महीने के अंतर पर जारी किए जाते हैं जबकि खुदरा महंगाई दर के अगले ही महीने. इन दोनों ही आंकड़ों का नीतिगत ब्याज दर की दशा-दिशा तय करने में अहम भूमिका होती है.

खुदरा महंगाई दर सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई के महीने मे 2.18 फीसदी रही जबकि अप्रैल के महीने में ये 2.99 फीसदी थी. सबसे ज्यादा गिरावट खाद्य पदार्थों में देखने को मिली, इसीलिए खाद्य पदार्थों की खुदरा महंगाई दर निगेटिव हो गयी है. मई के महीने में ये (-)1.05 फीसदी रही जबकि अप्रैल के महीने मे ये 0.61 फीसदी थी. आइए नजर डालते हैं खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों की खास बातों पर

  • दाल की खुदरा महंगाई दर एक बार फिर घटी. मई के महीने में इसमें 19.45 फीसदी की गिरावट हुई
  • सब्जियों की खुदरा महंगाई दर में 13.44 फीसदी की कमी हुई
  • लेकिन चीनी के मामले में महंगाई बढने की सिलसिला जारी है. यहां खुदरा महंगी दर करीब 10 फीसदी बढ़ी.
  • राज्यवार स्तर की बात करें तो सबसे ज्यादा खुदरा महंगाई दर जम्मू व कश्मीर में ये 6.28 फीसदी दर्ज की गयी. 5.11 फीसदी के साध दिल्ली दूसरे और 4.71 फीसदी के साथ हिमाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा.
  • वहीं खुदरा महंगाई दर के मामले में छत्तीसगढ़ आखिरी पायदान पर रहा जहां ये दर (-)0.83 फीसदी दर्ज की गयी जबकि उत्तर प्रदेश में ये दर 1.10 फीसदी रही.

खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक और सरकार की आपसी सहमति के साथ तय की गयी दर के निचले स्तर के करीब पहुंच गयी है. इस दर को 2 से 6 फीसदी के बीच रखने की बात कही गयी थी. यही वजह है केद्रीय बैंक पर नीतिगत ब्याज दर घटाने का दवाब बढ गया है. रिजर्व बैंक गवर्नर की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति ने पिछले ही हफ्ते नीतिगत ब्याज दर को मौजूदा सवा छह फीसदी पर बनाए रखने का फैसला किया था और वो भी तब खुद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि ब्याज दर में कमी का ये सही समय है.

औद्योगिक उत्पादन दर अप्रैल के महीने में भले ही पूरे औद्योगिक उत्पादन की दर बढ़ी हो, लेकिन खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों के उत्पादन की बढ़ोतरी दर निगेटिव रही. मसलन, खाद्य उत्पादों की बढ़ोतरी दर (-)4.4 और पेय पदार्थों की (-19.2) फीसदी रही.

औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों की खास बातें कुछ इस तरह रही:

  • खनन में 4.2 फीसदी और मैन्युफैक्चरिंग में 2.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी. मैन्युफैक्चरिंग का बढ़ना एक अच्छी खबर है, क्योंकि इससे रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके बनते हैं.
  • वैसे बुरी खबर ये है कि भारी मशीनो के उत्पादन की दर निगेटिव, (-)1.3 फीसदी रही. इसका मतलब ये है कि कंपनियां या तो नया प्रोजेक्ट नहीं लगा रही, या फिर पुराने काम का विस्तार नहीं कर रही.
  • टीवी, फ्रिज औऱ कार जैसे कंज्यूमर ड्युरेबल्स के उत्पादन की दर (-) 6 फीसदी रही. ये चौंकाने वाला नहीं था, क्योंकि आम तौर पर अप्रैल के महीने में इन सामान की ज्यादा खरीदारी नही होती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget