एक्सप्लोरर

खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ने से मार्च में रिटेल महंगाई बढ़कर 2.86% हुई

रिटेल महंगाई अब करीब आठ माह से रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर चार फीसदी के दायरे में बनी हुई है. जुलाई, 2018 में यह 4.17 फीसदी रही थी.

नई दिल्लीः खाने-पीने की वस्तुओं और ईंधन के दाम बढ़ने से देश में रिटेल महंगाई की दर मार्च महीने में मामूली बढ़कर 2.86 फीसदी पर पहुंच गई. शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित रिटेल महंगाई एक महीना पहले फरवरी में 2.57 फीसदी रही थी जबकि एक साल पहले मार्च में यह 4.28 फीसदी पर थी.

रिटेल महंगाई अब करीब आठ माह से रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर चार फीसदी के दायरे में बनी हुई है. जुलाई, 2018 में यह 4.17 फीसदी रही थी.

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च महीने में खाद्य वस्तु समूह की महंगाई दर बढ़कर 0.3 फीसदी हो गई जो कि फरवरी में 0.66 फीसदी घटी थी.

ईंधन और प्रकाश श्रेणी में भी महंगाई दर बढ़ी. मार्च में ईंधन और प्रकाश खंड में महंगाई दर बढ़कर 2.42 फीसदी हो गई, जो फरवरी में 1.24 फीसदी थी. फलों और सब्जियों में मार्च में क्रमश: 5.88 फीसदी और 4.90 फीसदी की गिरावट रही. अनाज और उत्पादों में महंगाई दर घटकर 1.25 फीसदी रह गई, जो पिछले महीने 1.32 फीसदी थी.

भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के लिए रिटेल महंगाई के अनुमान को घटाकर 2.9 से 3 फीसदी कर दिया है. खाद्य वस्तुओं और ईंधन कीमतों में कमी और वर्ष के दौरान सामान्य मानसून की उम्मीद के बीच केंद्रीय बैंक ने रिटेल महंगाई के अनुमान को कम किया.

वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी छमाही के लिए रिजर्व बैंक ने रिटेल महंगाई की दर 3.5 से 3.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. रिजर्व बैंक अपनी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा करते समय रिटेल महंगाई के आंकड़ों पर गौर करता है.

इसी महीने पेश चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में रिजर्व बैंक ने रेपो दर को चौथाई फीसदी घटाकर छह फीसदी कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget