एक्सप्लोरर

देश में खुदरा महंगाई दर बढ़ी, लेकिन उत्तर प्रदेश में घटी

नई दिल्लीः पूरे देश में खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. हालांकि उत्तर प्रदेश में खुदरा महंगाई दर में कमी आयी है.

सांख्यिकी मंत्रालय के ताजा आंकड़े बताते हैं कि मार्च के महीने के दौरान उत्तर प्रदेश में खुदरा महंगाई दर 2.63 फीसदी दर्ज की गयी, वहीं फरवरी में ये दर 2.72 फीसदी थी. पूरे देश में खुदरा महंगाई दर के आंकलन में उत्तर प्रदेश 12.37 फीसदी के भार के साथ महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है. चूंकि महराष्ट्र (13.18 फीसदी भार) में महंगाई दर बढकर 4 फीसदी के पार चली गयी, साथ ही कुछ और राज्यों में महंगाई दर बढ़ी. इसी का नतीजा ये रहा है कि पूरे देश की खुदरा महंगाई दर मार्च के महीने में 3.65 फीसदी से बढ़कर 3.81 फीसदी हो गयी.

दिलचस्प बात ये है कि राष्ट्रीय स्तर पर खाने-पीने की चीजों के धाम घटे हैं. इसी वजह से खाने पीने की चीजों की खुदरा महंगाई दर मार्च के महीने में 2.01 फीसदी से घटकर 1.93 फीसदी पर आ गयी. बहरहाल, चिंता का विषय ये है कि चीनी और कनफेक्शनरी के दाम पर लगाम के कोई संकेत नहीं दिख रहे. मार्च के महीने में इनकी खुदरा महंगाई दर 17 फीसदी रही. दूसरी ओर लंबे समय तक सिरदर्द रहे दाल के कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है और इनकी खुदरा महंगाई दर मार्च के महीने मे (-) 12.42 फीसदी रही.

इस बीच, राहत की बात ये रही है कि राष्ट्रीय स्तर पर खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक के अनुमानों के मुताबिक 4 फीसदी के करीब है. हालांकि इसके बावजूद हाल-फिलहाल नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट (वो दर जिसपर रिजर्व बैंक, व्यावसायिक बैंकों को बहुत ही थोड़े समय के लिए कर्ज मुहैया कराता है) में किसी तरह के कमी के आसार नहीं. रिजर्व बैंक का अनुमान है कि पहली अप्रैल से शुरु हुए नए कारोबारी साल यानी 2017-18 के दौरान पहली छमाही (अप्रैल-सितम्बर) में खुदरा महंगाई दर साढ़े चार फीसदी और दूसरी छमाही (अक्टूबर-मार्च) के दौरान पांच फीसदी रह सकती है.

उद्योग का हाल उधर, उद्योग के मोर्चे पर अच्छी खबर नहीं है. फरवरी के महीने में औद्योगिक विकास दर बढ़ने के बजाए घट गयी और ये (-)1.2 फीसदी दर्ज की गयी. जनवरी में औद्योगिक विकास दर 3.2 फीसदी थी.

औद्योगिक विकास दर में गिरावट के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर था जिसकी विकास दर (-) 2 फीसदी थी. अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो चीनी, सीमेंट और पान मसाला के उत्पादन में कमी आय़ी. यही नहीं टीवी, फ्रिज, कार जैसे कंज्यूमर ड्युरेबल्स का उत्पादन (-)0.9 फीसदी दर्ज की गयी. आम तौर पर फरवरी के महीने में टैक्स अदायगी की वजह से उपभोक्ता सामान की बिक्री सुस्त रहती थी. शायद इसी वजह से कंज्यूमर ड्युरेबल्स में गिरावट दर्ज की गयी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget