एक्सप्लोरर

मास्टर स्ट्रोक: खुदरा महंगाई दर बढ़ी, जानिए आपके किचन से लेकर EMI पर क्या होगा असर

खाने पीने की चीजों की कीमते बढ़ गई हैं. सब्जियां सबसे ज्यादा महंगी हुई हैं. इसके अलावा तेल, घी, दाल, चावल, मसाला और दूध जैसी चीजों की कीमतें भी बढ़ी हैं. दिसंबर में खुदरा महंगाई दर बढकर 7.35 फीसदी हो गई है.

नई दिल्ली: रिटेल इन्फ्लेशन यानी खुदरा महंगाई दर वो दर है जो आपको सीधे तौर पर प्रभावित करती है. 157 देश खुदरा महंगाई दर के आधार पर ही अपनी नीतियां तय करते हैं. यही खुदरा महंगाई दर भारत में साढ़े पांच साल में सबसे ज्यादा बढ़ गई है. यानी पिछले एक महीने में महंगाई जबरस्त बढ़ी है. ये आंकड़े आज सरकार ने ही जारी किए हैं.

खुदरा महंगाई दर साढ़े पांच साल में सबसे ज्यादा हो गई. एक महीने में 5.54 प्रतिशत से बढ़कर 7.35 प्रतिशत हुई. मतलब खाने पीने की चीजों की कीमते बढ़ीं. सबसे ज्यादा सब्जियां महंगी हुईं. सब्जियों की महंगाई दर नवंबर में 26 फीसदी थी. दिसंबर में 61 फीसदी हुई. खाने पीने के दूसरे सामानों की कीमत 14.12 प्रतिशत बढ़ी हैं. खुदरा महंगाई दर बढ़ने के बाद अब आरबीआई रेपो रेट कम नहीं करेगा. यानी आपकी ईएमआई कम होने की उम्मीद नहीं है.

सांख्यिकी मंत्रालय ने जो आंकड़ा जारी किया है उसके मुताबिक दिसंबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7.35 फीसदी हो गई. जबकि नवंबर में खुदरा महंगाई दर 5.54 फीसदी थी. सब्जियों खासकर प्याज की कीमत चढ़ने से दिसंबर में खुदरा महंगाई दर ज्यादा प्रभावित हुई है.

आपके जीवन पर क्या असर पड़ेगा?

नवंबर में सब्जी की कीमत की महंगाई दर 36 फीसदी थी. दिसंबर में सब्जियों की कीमतों में महंगाई दर 60.5 फीसदी है. सब्जियां हर घर में बनती है. यानी हर घर की थाली और बजट पर इसका असर पड़ रहा है. एक आदमी जो नवंबर में सब्जी खरीदने पर दो हजार रुपये खर्च करता है, उतनी ही सब्जी के लिए उसे दिसंबर 3320 रुपये खर्च करना पड़ा. यानी एक आदमी की जेब पर 1320 रुपये का बोझ बढ़ गया. इसके अलावा किचन में इस्तेमाल होने वाले दूसरे सामान जैसे दाल, चावल, चीनी, मसाला, दूध, मीट, मछली, तेल और घी सब महंगा हो चुका है.

खाद्य महंगाई दर बढ़कर 14.12 फीसदी हो गई. नवंबर में खाद्य महंगाई दर 10.01 फीसदी थी. सरकार महंगाई को भले ही झूठलाती रही लेकिन इन आंकड़ों के सामने आने के बाद एक बार फिर विपक्ष सरकार को घेरने के लिए तैयार है. विपक्ष, सरकार पर बड़ा आरोप लगा रही है. क्योंकि पिछले छह महीने से खुदरा महंगाई दर में लगातार इजाफा हो रहा है.

6 महीने में खुदरा महंगाई दर

जुलाई में 3.15% अगस्त में 3.28% सितंबर में 3.99% अक्टूबर में 4.62% नवंबर में 5.54% दिसंबर में 7.35%

एक साल में खुदरा महंगाई दर करीब साढ़े तीन गुना बढ़ गई. खुदरा महंगाई दर बढ़ने से लोन की ईएमआई में कमी होने के आसार अब कम हैं. क्योंकि आरबीआई मौद्रिक नीति की समीक्षा में ब्याज दरें तय करते वक्त खुदरा महंगाई दर को ध्यान में रखता है. आरबीआई का लक्ष्य होता है कि खुदरा महंगाई दर चार से छह के बीच रहे लेकिन जुलाई 2016 के बाद ये पहली बार छह फीसदी के पार पहुंच चुका है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget