एक्सप्लोरर

नोटबंदी में आए पुराने नोटों का निपटारा किया जा रहा हैः रिजर्व बैंक

30 जून 2017 को जारी किए अपने प्रारंभिक आकलन में रिजर्व बैंक ने पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 15.28 लाख करोड़ रुपये बताया था.

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ने कहा है कि नोटबंदी के बाद आए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों में जिनकी असली-नकली की पहचान और गिनती हो चुकी है उन्हें टुकड़ों में काटकर ईंट शक्ल में (ब्रिकेट) बदलने के बाद टेंडर के माध्यम से उनका निपटारा कर दिया जायेगा. भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जानकारी दी है.

उल्लेखनीय है कि 30 जून 2017 को जारी किए अपने प्रारंभिक आकलन में रिजर्व बैंक ने पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 15.28 लाख करोड़ रुपये बताया था.

एक आरटीआई के जवाब में रिजर्व बैंक ने कहा, ‘‘बंद हुए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों की गिनती की गई है और करेंसी सर्टिफिकेशन की अत्याधुनिक प्रणाली के तहत उनकी जांच की गई है. इस प्रक्रिया को पूरा करने वाले नोटों को रिजर्व बैंक के विभिन्न कार्यालयों में लगाए गए नोटों को काटने और ब्रिकेटिंग प्रणाली में इन्हें काटकर उन्हें ब्रिकेट में बदला जा रहा है.

रिजर्व बैंक के अनुसार जब इन कटे हुए नोटों को दबाकर इन्हें चौकोर ईंट की शक्ल में बदल दिया जाएगा तो टेंडर के माध्यम से इनका निस्तारण कर दिया जाएगा.’’ जवाब में कहा गया है, ‘‘ रिजर्व बैंक ऐसे नोटों की रिसाइकिलिंग नहीं करता है.’’

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक के देशभर में विभिन्न कार्यालयों में कुल 59 अत्याधुनिक करेंसी सर्टिफिकेशन और प्रोसेसिंग मशीनें कार्यरत हैं. इन्हीं के माध्यम से नोटबंदी में वापस आए नोटों को काटकर खत्म किया गया है और उनके असली होने की जांच की गई है.

गौरतलब है कि सरकार ने आठ नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट चलन से बाहर कर दिए गये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hormuz Crisis: 170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget