एक्सप्लोरर

RBI Penalty: भारतीय रिजर्व बैंक ने चार बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानिए आपका खाता है तो क्‍या होगा असर

RBI Latest News: भारतीय रिजर्व बैंक ने बिहार के बैंक समेत चार को-ऑपरेटिव बैंक पर जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना 1 लाख रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक लगाया गया है. 

भारतीय रिजर्व बैंक ने चार बैंकों पर मॉनेटरी जुर्माना लगाया है. ये चारों सहकारी बैंक हैं, जिसमें एक बिहार का है तो बाकी के तीन महाराष्‍ट्र के हैं. यह जुर्माना न‍ियमों के उल्‍लंघन को लेकर लगाया गया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि इन बैंकों पर न‍ियमों की अनदेखी करने के कारण लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है. क्‍या आपका भी इन बैंकों में अकाउंट है? अगर है तो आइए जानते हैं आप पर क्‍या असर होगा. 

आरबीआई ने इन चार पर लगाया जुर्माना 

भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि जिन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है, वह तापिंदु अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, इस्लामपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, महाबलेश्वर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड और मंगल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बैंक हैं. 

बिहार के बैंक पर कितना जुर्माना 

केंद्रीय  बैंक ने पटना के सहकारी बैंक तापिंदु अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर एक लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया है. पटना के बैंक पर यह जुर्माना 'एक्‍सपोजर नॉर्म्‍स और वैधान‍िक / अन्य प्रतिबंध - यूसीबी' पर आरबीआई की ओर से जारी न‍िदेशों का अनुपालन नहीं करने के लिए लगाया गया है. बैंक सकल स्तर पर विवेकपूर्ण अंतर-बैंक एक्सपोजर मानदंडों पर आरबीआई के निर्देशों का पालन करने में विफल रहा था. 

इस बैंक पर सबसे ज्‍यादा जुर्माना 

सबसे ज्‍यादा पेनल्‍टी इस्‍लामपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, महाराष्‍ट्र पर 2 लाख रुपये लगाया गया है. यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के कुछ प्रावधानों और 'भारतीय रिजर्व बैंक केवाईसी दिशान‍िर्देश, 2016 के कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने के लिए लगाया गया है. बैंक ने जमा खातों के रखरखाव का भी उल्‍लंघन किया था. इसके अलावा, बैंक ने डिपॉजिटर एजुकेशन और जागरूकता फंड में भी ट्रांसफर नहीं किया था. इसके अलावा, बैंक ने न‍िष्‍क्र‍िय खातों की भी समीक्षा नहीं की थी. 

इनपर भी लगा जुर्माना 

भारतीय र‍िजर्व बैंक ने इसी तरह, महाबलेश्वर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, महाराष्ट्र पर बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 (बीआर अधिनियम), पर्यवेक्षी कार्रवाई ढांचे (एसएएफ) के तहत निर्देशों के उल्लंघन के लिए 2 लाख का जुर्माना, मंगल सहकारी बैंक लिमिटेड, मुंबई पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. 

ग्राहकों पर क्‍या होगा असर 

भारतीय रिजर्व बैंक के इस जुर्माने से ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा, बल्कि यह जुर्माना ग्राहकों के अकाउंट की सुरक्षा और न‍ियमों की अनदेखी के कारण लगाया गया है. यह जुर्माना बैंक को ही देना होगा, जो ये किसी ग्राहक से वसूल नहीं सकते हैं. रिज़र्व बैंक की कार्रवाई विनियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित थी और बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर फैसला देने का इरादा नहीं था. 

ये भी पढ़ें 

Air India New Logo: एयर इंडिया ने लॉन्च किया नया लोगो, दिसंबर 2023 से नए ब्रांड और पहचान के साथ नजर आएगी एयरलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Property Dispute: प्रॉपर्टी के खेल में भाई का दांव फेल, हाई कोर्ट ने 6 सौतेली बहनों के हक में सुनाया ये बड़ा फैसला
Property Dispute: प्रॉपर्टी के खेल में भाई का दांव फेल, हाई कोर्ट ने 6 सौतेली बहनों के हक में सुनाया ये बड़ा फैसला
पूरी जवानी निकल जाएगी... शख्स ने दी EMI के जाल में न फंसने की सलाह, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
पूरी जवानी निकल जाएगी... शख्स ने दी EMI के जाल में न फंसने की सलाह, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना
ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना
व्हिस्की से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक... आज से सस्ते हो रहे कई सामान, भारत-UK FTA से होगी चांदी ही चांदी
व्हिस्की से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक... आज से सस्ते हो रहे कई सामान, भारत-UK FTA से होगी चांदी ही चांदी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget