एक्सप्लोरर

डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए RBI का बड़ा ऐलान, 1 हजार रुपए तक के लेन-देन पर चार्ज नहीं

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ने आज डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए खास प्रोत्साहनों का ऐलान किया है. इसके तहत इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईमपीएस) यूएसएसडी-बेस्ड *99 और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सिस्टम्स के जरिए 1000 रुपये तक के लेन-देन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. आम तौर पर 1 हजार रुपये के लेन-देन पर 5 रुपये चार्ज लगता है. ये सुविधा 1 जनवरी से 31 मार्च तक के लिए होगी.

जानिए किन डिजिटल पेमेंट पर कैसे मिलेगी ये सुविधा

  • आईएमपीएस एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में तुरंत पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा देता है. एक ही बैंक के 2 खाताधारकों के बीच या एक बैंक से दूसरे बैंक के खाताधारकों के बीच इस सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • *99# डायल करके आम फोन यानी फीचर फोन पर पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है. देश भर में जितने फोन है उसमें 30-35 फीसदी तक स्मार्टफोन हैं जबकि बाकी फीचर फोन. इस तकनीक के साथ ये धारणा भी खत्म होती है कि मोबाइल बैंकिंग के लिए आपके पास स्मार्ट फोन होना चाहिए.
  • यूपीआई एक तरह का एप है. 20 से भी ज्यादा बैंकों के इस एप को आप अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर ना केवल पैसा भेज सकते हैं, बल्कि हासिल भी कर सकते हैं. यहां लेन-देन वर्चुअल एड्रेस के आधार पर होता है जो आपका मोबाइल नंबर भी हो सकता है.

इसके अलावा रिजर्व बैंक ने डेबिट कार्ड पर सर्विस चार्ज यानी यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट की दरों का ऐलान भी कर दिया है.

  • इसके तहत डेबिट कार्ड पर 1000 रुपये के लेन-देन पर 0.25 फीसदी यानी ज्यादा से ज्यादा 2.5 रुपये का सर्विस चार्ज लगेगा.
  • नयी दरें 1 जनवरी से 31 मार्च तक के लिए लागू होंगी. 1000 रुपये से 2000 रुपये तक के लेन-देन पर सर्विस चार्ज 5 रुपये होगा. 2000 रुपये से ऊपर के लिए पहले की तरह की व्यवस्था जारी रहेगी.
  • सितम्बर 2012 में तय की गयी व्यवस्था के तहत 2000 रुपये तक की खरीद पर एमडीआर कुल खरीद कीमत के 0.75 फीसदी से ज्यादा नही होगा जबकि 2000 रुपये से ज्यादा की खरीद पर ज्यादा से ज्यादा 1 फीसदी के सर्विस चार्ज की सीमा तय की गयी थी. सर्विस चार्ज की नयी दर एटीएम से लेन-देन पर नहीं लागू होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPO Alert: कमाई का बंपर मौका! आ रहा है 1400 करोड़ का आईपीओ, जानें कब से लगा सकेंगे दांव?
कमाई का बंपर मौका! आ रहा है 1400 करोड़ का आईपीओ, जानें कब से लगा सकेंगे दांव?
Senior Citizen FD Rates: 3 साल की FD पर 8% तक रिटर्न दे रहे ये बैंक, अभी देखें पूरी लिस्ट
3 साल की FD पर 8% तक रिटर्न दे रहे ये बैंक, अभी देखें पूरी लिस्ट
8th Pay Commission: लखनऊ में बंद कमरे में चल रही आठवें वेतन आयोग की अहम बैठक, जानें अब उठेगा कौन सा मुद्दा?
लखनऊ में बंद कमरे में चल रही आठवें वेतन आयोग की अहम बैठक, जानें अब उठेगा कौन सा मुद्दा?
Petrol-Diesel: 6 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल का रेट भी हुआ कम; जानें कहां की सरकार ने दी राहत?
6 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल का रेट भी हुआ कम; जानें कहां की सरकार ने दी राहत?

वीडियोज

Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani
Iran US War Update: ईरान के खिलाफ ट्रंप लेंगे अब तक का सबसे बड़ा फैसला? | US | Trump | Asim Munir
Abp Report | Iran US War | Inflation: मिडिल ईस्ट में जंग और भारत में 'तेल' की आग! | Crisis
Vasudha: 😯Karishma का खेल खत्म, Chandrika की घर वापसी का जश्न! #sbs
Trump Ultimatum | Iran-US War Update: मिडिल ईस्ट में तनाव तेज | Breaking News |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget