एक्सप्लोरर

फ्यूचर ग्रुप का 19 हजार करोड़ का कर्जा चुकाएगा रिलायंस, 31 मार्च की डेडलाइन

फ्यूचर और इसकी दूसरी इकाइयों पर कम से कम 30 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है. रिलायंस रिटेल ने शनिवार को ऐलान किया था कि फ्यूचर ग्रुप के रिटेल, होलसेल,बिजनेस को 24,713 करोड़ रुपये में खरीदेगी.

फ्यूचर ग्रुप के रिटेल, होलसेल, वेयरहाउसिंग और यूनिटों के अधिग्रहण के सिलसिले में रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड उसके 19 हजार करोड़ के कर्ज और देनदारियों को चुकाएगी. रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी है. बाकी देनदारी को फ्यूचर को खुद चुकानी होगी.

इकॉनमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक फ्यूचर के चीफ किशोरी बियानी परिवार को अपना निजी कर्ज को ग्रुप में अपने सारे शेयर गिरवी रख कर चुकाना होगा. अगर बियानी अपने कारोबार पर चढ़े कर्ज और देनदारियों को खुद नहीं चुका पाते हैं तो रिलायंस इसे टेकओवर कर लेगा लेकिन फ्यूचर ग्रुप को रिलायंस के हाथों बिक्री में पहले की कीमत नहीं मिलेगी. इस सौदे की पूरी कीमत 24,713 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं होगी.

कर्ज देने वालों को रिलांयस से पूरी उम्मीद

बहरहाल, फ्यूचर को कर्ज देने वाले बैंक और दूसरे वित्तीय संस्थान रिलायंस के साथ इसका सौदा पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं. जिन्होंने फ्यूचर को कर्ज दिया है, उन्हें पूरी उम्मीद है कि उन्हें अपना पैसा वापस मिल जाएगा. लेकिन उनका कहना है कि फ्यूचर की तुलना में रिलायंस की देनदारी की क्षमता निश्चित रूप से ज्यादा है. लेकिन यह देखना होगा कि रिलायंस इस पर क्या रुख अपनाता है. क्या वह इस कर्जे में कटौती की मांग करेगा या इसे पूरा चुकता कर देगा या फिर इसकी री-स्ट्रक्चरिंग की मांग करेगा.

फ्यूचर और इसकी इकाइयों पर 30 हजार करोड़ का कर्ज

फ्यूचर और इसकी दूसरी इकाइयों पर कम से कम 30 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है. रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल ने शनिवार को ऐलान किया था कि फ्यूचर ग्रुप के रिटेल, होलसेल, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग बिजनेस को 24,713 करोड़ रुपये में खरीदेगी.

गोल्ड सोवरेन बॉन्ड के छठी सीरीज बिक्री के लिए खुली, फायदेमंद हो सकता है इसमें निवे

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेस्टोरेंट्स बनाम जोमैटो की महाजंग, होटल मालिकों ने चली ऐसी चाल, कोर्ट में फंस गई डिलीवरी कंपनी
रेस्टोरेंट्स बनाम जोमैटो की महाजंग, होटल मालिकों ने चली ऐसी चाल, कोर्ट में फंस गई डिलीवरी कंपनी
Property Dispute: प्रॉपर्टी के खेल में भाई का दांव फेल, हाई कोर्ट ने 6 सौतेली बहनों के हक में सुनाया ये बड़ा फैसला
Property Dispute: प्रॉपर्टी के खेल में भाई का दांव फेल, हाई कोर्ट ने 6 सौतेली बहनों के हक में सुनाया ये बड़ा फैसला
पूरी जवानी निकल जाएगी... शख्स ने दी EMI के जाल में न फंसने की सलाह, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
पूरी जवानी निकल जाएगी... शख्स ने दी EMI के जाल में न फंसने की सलाह, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना
ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
होर्मुज पर 20 प्रतिशत टोल लगने से क्या किसानों पर पड़ेगा कोई असर, यहां जान लें काम की बात
होर्मुज पर 20 प्रतिशत टोल लगने से क्या किसानों पर पड़ेगा कोई असर, यहां जान लें काम की बात
Embed widget