एक्सप्लोरर

Reliance Industries: चिप मैन्युफैक्चरिंग में कदम रख सकती है रिलायंस इंडस्ट्रीज, कई विदेशी कंपनियों के साथ चल रही है बातचीत

रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज कई विदेशी चिप मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है

Reliance Industries In Semiconductor Manufacturing: देश के सबसे अमीर उद्योगपति  मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में कदम रख सकते हैं. देश में चिप की बढ़ती मांग के मांग के मद्देनजर रिलायंस चिप की मैन्युफैक्चरिंग कर सकती है जिससे कंपनी अपने सप्लाई चेन जरुरतों को पूरा कर सके. 

रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज कई विदेशी चिप मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है जो चिप मैन्युफैक्चरिंग के लिए रिलायंस के टेक्नोलॉजी पार्टनर्स बन सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक चिप मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उतरने की कंपनी की मंशा है लेकिन अभी तक कोई टाइमलाइन फिक्स नहीं किया गया है. इसे क्षेत्र में रिलायंस को निवेश करने को लेकर फैसला लेना अभी बाकी है. चिप मैन्युफैक्चरिंग करने वाली किन विदेशी कंपनियों से रिलायंस की बातचीत चल रही है ये अभी साफ नहीं हुआ है. 

रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस के इससे पहले कभी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में उतरने की खबरें रिपोर्ट नहीं की गई थी. हालांकि इस बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. 

दरअसल मोदी सरकार भारत में चिप मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना चाहती है. हालांकि सरकार की ये मंशा परवान नहीं चढ़ पाई है. फिलहाल भारत में एक भी चिप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नहीं है. वेदांता और फॉक्सकॉन भी चिप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाना चाहती है. चिप की कमी से निपटने के लिए रिलायंस इस कारोबार में उतरना चाहती है जिससे उसके इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस पर कोई असर ना पड़े. इससे पहले 2021 में चिप की कमी के चलते गूगल के साथ मिलकर लो कॉस्ट स्मार्टफोन लॉन्चिंग की कंपनी की योजना में देरी हो गई थी. भारत और दुनिया में चिप की कमी देखी जा रही है. 

इस खबर के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टॉक बाजार बंद होने पर 0.67 फीसदी के उछाल के साथ 2448.20 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

ये भी पढ़ें

G20 समिट से पहले IMF और FSB ने रिपोर्ट में कहा, Crypto पर बैन लगाने की जगह रेगुलेट करने की जरूरत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget