एक्सप्लोरर

Reliance Jio Fiber: 17 जून से होगी रिलायंस जियो फाइबर की नयी पोस्टपेड सेवा की शुरुआत

रियायंस जियो आगामी 17 जून को अपनी नयी पोस्टपेड ब्रॉडबैंड सेवा शुरु करने जा रहा है. फिलहाल इस नए कनेक्शन को कंपनी बिना इंस्टॉलेशन शुल्क लिए यूजर्स को मुहैया करा रही है.

नई दिल्लीः रिलायंस जियो 17 जून से नये कनेक्शन के लिए इंस्टॉलेशन शुल्क लिए बिना पोस्टपेड ब्रॉडबैंड सेवा देना शुरू करेगी. कंपनी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी. कंपनी इस समय नये कनेक्शन के लिए 1,500 रुपए का इंस्टॉलेशन शुल्क लेती है.

399 रुपए से शुरु होगा प्लान

कंपनी फाइबर यूजर्स के लिए एक साथ कई नए पोस्टपेड योजनाएं लेकर आयी है. ये योजनाएं 399 रुपये प्रतिमाह कीमत से शुरू होंगी. नयी योजनाएं शुरू करने के साथ ही कंपनी ने घोषणा की कि सभी नए उपयोगकर्ताओं को योजना के साथ इंटरनेट बॉक्स यानी राउटर मुफ्त मिलेगा.

6 महीने की वेलिडिटी पर इंस्टॉलेशन फ्री

सूत्र ने बताया कि मुफ्त इंटरनेट बॉक्स और मुफ्त इंस्टॉलेशन का फायदा उपयोगकर्ताओं को तभी मिलेगा जब वे कम से कम छह महीने की वेलिडिटी की योजना खरीदेंगे. सभी योजनाएं 17 जून से लागू होंगी.

मिलेगी एक जैसी अपलोड और डाउनलोड स्पीड

रिलायंस जियो की नए पोस्टपेड योजना (प्लान) की एक खासियत यह होगी कि इसमें अपलोड और डाउनलोड स्पीड एक जैसी मिलेगी. उपयोगकर्ताओं को 399 रुपये के प्लान में 30एमबी, 699 रुपये के प्लान में 100 एमबी, 999 रुपये वाले प्लान में 150 एमबी और 1,499 रुपये के प्लान में 300 एमबी की अपलोड और डाउनलोड स्पीड मिलेगी. इसके अलावा एक जीबीपीएस तक के प्लान भी जियोफाइबर पर उपलब्ध हैं.

999 के प्लान में मिलेगी मुफ्त ओटीटी सेवा

रिलायंस जियो के 999 रुपये के पोस्टपेड जियोफाइबर कनेक्शन के साथ ग्राहकों को मुफ्त ओटीटी सेवाओं का फायदा भी मिलेगा. आमेजन प्राइम, डिजनी हॉटस्टार, सोनी लिव, जी-5, वूट सेलेक्ट, सन नेक्ट और होईचोई जैसे 14 पापुलर ओटीटी ऐप्लिकेशन मिलेंगे. 1,499 वाले प्लान में नेट फ्लिक्स समेत सभी 15 ओटीटी ऐप्स शामिल होगें. ओटीटी ऐप्स बेहतरीन तरीके से चल सकें इसके लिए कंपनी 1,000 रुपये की सेक्योरिटी डिपॉजिट लेकर ग्राहकों को एक सेट टॉप बॉक्स भी मुफ्त में देगी.

Airtel के ये हैं ब्रॉडबैंड प्लान्स 
एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में आपको अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. जो अपने कनेक्शन के साथ लैंडलाइन फोन लेंगे उन्हें ही कॉलिंग की सुविधा मिलेगी.
प्लान में आपके एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए 1000 से ज्यादा फिल्में, शो, ओटीटी ऐप्स और स्टूडियो की सीरीज भी मिलेगी.
999 रुपये, 1,499 रुपए और 3,999 रुपए के एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान के साथ अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार और ज़ी5 की सर्विस मिलेगी.
प्लान के तहत आपको 3,999 रुपए का एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स भी मिलेगा.
कस्टमर्स को सभी लाइव टीवी चैनल और वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. ये एंड्रॉयड 9.0 पॉवर्ड स्मार्ट बॉक्स इंटेलीजेंस रिमोट सपोर्ट के साथ आएगा, जिसमें Google Assistant Voice सर्च सपोर्ट भी दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
वायरल वीडियो को लेकर राहुल गांधी पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- यूपी की जनता को बदनाम करना छोड़ दें

PFI के खिलाफ IT विभाग ने कसा शिकंजा, विदशों से मिलने वाले चंदे पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget