एक्सप्लोरर

रिलायंस जियो ने मई 2024 में जोड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल यूजर्स, 474.62 मिलियन हो गई सब्सक्राइबर्स की संख्या

Reliance Jio Subscribers: देश के वायरलेस सब्सक्राइबर्स बेस में 474.62 यूजर्स के साथ रिलायंस जियो की हिस्सेदारी बढ़कर 40.60 फीसदी हो गई है जो कि सबसे ज्यादा है.

Telecom Subscriber Base: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने मई 2024 में भी नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को पीछे छोड़ दिया है. जबकि वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के कस्टमर्स बेस में गिरावट देखने को मिली है. टेलीकॉम सेक्टर के रेग्यूलेटर ट्राई ने टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स बेस को लेकर डेटा जारी किया है. 

ट्राई (Telecom Regulatory Authority of India) के डेटा के मुताबिक जियो ने मई में 2.20 मिलियन नए यूजर्स जोड़े हैं जो पिछले महीने के मुकाबले 0.46 फीसदी ज्यादा है. भारती एयरटेल ने 1.25 मिलियन नए यूजर्स जोड़े हैं जो कि पिछले महीने के मुकाबले 0.32 फीसदी ज्यादा है. जबकि वोडाफोन आइडिया के कस्टमर्स बेस में इस महीने में भी कमी आई है और 924,797 यूजर्स मई में घटे हैं जो कि पिछले तीन महीने में सबसे बड़ी गिरावट है.  

रेग्यूलेटर के डेटा के मुताबिक रिलायंस जियो का नेट कस्टमर्स बेस बढ़कर 474.62 मिलियन पर जा पहुंचा है जो अप्रैल 2024 में 472.42 मिलियन रहा था. भारती एयरटेल का यूजर्स बेस 387.76 मिलियन रहा है जो अप्रैल में 386.51 मिलियन रहा था. जबकि वोडाफोन आइडिया का कस्टमर्स बेस मई में 218.157 मिलियन रहा है जो अप्रैल के 219.082 मिलियन रहा था. वायरलेस फोन में जियो का मार्केट शेयर बढ़कर 40.60 फीसदी पर आ गया है जबकि एयरटेल का मार्केट शेयर 33.17 फीसदी है जबकि वोडाफोन आइडिया की हिस्सेदारी 18.66 फीसदी घटकर रह गई है.  

जेएम फाइनेंशियल की रिपोर्ट के मुताबिक ये लगातार 27वां महीना है जब जियो के सब्सक्राइबर्स बेस में उछाल देखने को मिला है. मई 2022 के बाद से रिलायंस जियो ने हर महीने 0.7 मिलियन से लेकर 4.2 मिलियन नए यूजर्स जोड़े हैं. जियो का एक्टिव सब-एडीशन भी मई 2024 में 3.5 मिलियन रहा है जो कि अप्रैल 2024 के 3 मिलियन से बेहतर है. जियो का वीएलआर रेश्यो मई 2024 में सुधार होकर 92.1 फीसदी रहा है जो अप्रैल के 91.7 फीसदी से ज्यादा है. एयरटेल का वीएलआर 99.1 फीसदी रहा है जबकि वोडाफोन आइडिया का वीएलआर 87.5 फीसदी रहा है.    

ये पढ़ें 

जेफरीज गोल्ड फाइनेंस कंपनी पर हुई बुलिश, Muthoot Finance और Manappuram के स्टॉक को खरीदने की दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget