एक्सप्लोरर

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने राइट्स इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 14 मई तय की, कम कीमत पर खरीद सकेंगे शेयर

RIL ने अपने राइट्स इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 14 मई तय कर दी है.राइट्स इश्यू के जरिए कंपनी की 53,125 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है.

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने 53,125 करोड़ रुपये के भारत के सबसे बड़े राइट इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 14 मई तय की है. उस दिन कारोबार की समाप्ति पर जो इकाई कंपनी के शेयरधारकों में होगी वह इन इश्यू में शेयर के आवेदन करने की पात्र होगी.

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी ने 30 अप्रैल को राइट्स इश्यू के जरिए 53,125 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की थी. यह लगभग तीन दशक में आरआईएल द्वारा लाया जा रहा इस तरह का पहला इश्यू है.

इस इश्यू के तहत प्रत्येक 15 शेयर पर एक शेयर की पेशकश की जाएगी. इश्यू के तहत एक शेयर कीमत 1257 रुपये होगा, जो 30 अप्रैल के बंद भाव के मुकाबले 14 फीसदी कम है.

आरआईएल के शेयर के भाव तब से बढ़कर 1590.20 रुपये (आज का भाव) पर आ गए हैं, लेकिन राइट इश्यू की कीमत जो तय की गई है वो बनी रहेगी.

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि हम आपको सूचित करते हैं कि कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा गठित राइट्स इश्यू कमेटी ने राइट एंटाइटेलमेंट पाने के हकदार इक्विटी शेयरधारकों के निर्धारण के लिए 'रिकॉर्ड तिथि' के रूप में गुरुवार, 14 मई 2020 की तारीख तय की है.

कंपनी ने बताया कि राइट्स इश्यू के खुलने और बंद होने की तारीख के बारे में अलग से बताया जाएगा. आमतौर पर कैश की कमी से जूझ रही कंपनियां राइट्स इश्यू लाती हैं. हालांकि आरआईएल कर्ज चुकाने के लिए यह इश्यू ला रही है.

राइट्स इश्यू की पेशकश के जरिए कंपनियां मौजूदा शेयरधारकों को घटी दरों पर नए शेयर खरीदने का अधिकार देती हैं, लेकिन उन पर ऐसा करने की बाध्यता नहीं होती.

ये भी पढ़ें 31 मई तक जमा कर सकेंगे इंश्योरेंस पॉलिसी के मार्च का बकाया प्रीमियम, IRDA ने दी राहत बाजार में शानदार उछालः सेंसेक्स 32,000 के ऊपर, निफ्टी ने पार किया 9350 का स्तर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget