एक्सप्लोरर

Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी का नया बिजनेस, अब एसी-फ्रिज से लेकर एलईडी बल्ब तक बनाएगी रिलायंस

RIL Consumer Electronics: रिलायंस इंडस्ट्रीज की यह योजना कंज्युमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस सेगमेंट में विदेशी कंपनियों के दबदबे को आने वाले दिनों में कड़ी चुनौती दे सकती है...

देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी ने तेजी से बढ़ते कंज्युमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस बिजनेस के लिए नई रणनीति तैयार की है. इसके तहत अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज एलईडी बल्ब से लेकर एसी और फ्रिज तक बनाने व बेचने जा रही है.

रिलायंस ने तैयार की है ये योजना

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज की योजना कंज्युमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस सेगमेंट में विदेशी कंपनियों के वर्चस्व को चुनौती देने की है. इसके लिए वाइजर (Wyzr) ब्रांड के तहत मेड-इन-इंडिया प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे. अंबानी की कंपनी इस योजना के तहत आने वाले दिनों में एलईडी बल्ब, टीवी, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि जैसे प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है.

इन मैन्युफैक्चरर्स से चल रही है बात

रिपोर्ट में रिलायंस की योजना से जुड़े दो एग्जीक्यूटिव के हवाले से कहा गया है कि कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन फाइनल करने के लिए बातचीत शुरू कर दी है. अभी वाइजर ब्रांड के तहत घरेलू इस्तेमाल के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर मैन्युफैक्चरिंग करने वाली घरेलू कंपनियों डिक्सॉन टेक्नोलॉजीज और मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स (ओनिडा की पैरेंट कंपनी) से एग्रीमेंट करने पर काम चल रहा है.

ये प्रोडक्ट ला सकती है रिलायंस

रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल ने हाल ही में वाइजर ब्रांड नाम से एयर कूलर लॉन्च किया है. कंपनी की योजना इस ब्रांड का विस्तार करने की है. अभी रिलायंस इंडस्ट्रीज इस ब्रांड के तहत टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन, एलईडी बल्ब जैसे प्रोडक्ट दूसरे मैन्युफैक्चरर्स से कॉन्ट्रैक्ट पर बनवाएगी. जब यह ब्रांड बाजार में ठीक-ठाक हिस्सेदारी हासिल कर लेगा, उसके बाद कंपनी खुद ही प्लांट लगाकर मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू कर सकती है.

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में रिलायंस

अभी कंज्युमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में रिलायंस की उपस्थिति सीमित है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2022 में अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Sanmina की भारतीय यूनिट में 50.1 फीसदी हिस्सेदारी का 1,670 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था. Sanmina के पास चेन्नई में एक 100 एकड़ में फैला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है. उस प्लांट में भी वाइजर ब्रांड के प्रोडक्ट बनाए जा सकते हैं.

अभी नहीं हुआ है आधिकारिक ऐलान

हालांकि इस योजना के बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अभी आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया है. दो दिन पहले ही देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार्च तिमाही का परिणाम जारी किया है. उसमें भी कंपनी की ओर से इस योजना पर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें: वोडाफोन के साथ सौदे की तैयारी, इंडस टावर्स में 69 फीसदी हो जाएगी एयरटेल की हिस्सेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget