एक्सप्लोरर

रिलायंस मशहूर ब्रांड Alan's Bugles को भारत में करेगा लॉन्च, इस कंपनी के साथ की साझेदारी

Alan's Bugles: विश्व का मशहूर ब्रांड एलन्स बगल्स अब भारत में भी लॉन्च होने जा रहा है. इसके लिए स्नैक बनाने वाली कंपनी ने रिलायंस के साथ साझेदारी की है.

Alan's Bugles in India: भारतीय स्नैक मार्केट में विश्व के एक और बड़े ब्रांड की एंट्री होने जा रही है. दुनिया के बड़े ब्रांड्स में से एक एलन्स बगल्स (Alan's Bugles in India) का मजा अब जल्द भारतीय भी उठा पाएंगे. एलन्स बगल्स को भारत में लॉन्च करने के लिए रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Reliance Consumer Products Limited) ने जनरल्स मिल्स (General Mills) के साथ पार्टनरशिप कर ली है. दोनों कंपनियों ने इस साझेदारी के बारे में जानकारी दी है. गौरतलब है कि एलन्स बगल्स विश्व के मशहूर स्नैक ब्रांड्स में से एक है जो पिछले 50 सालों से अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप  और खाड़ी देशों में बेहद पसंद किया जाता है. 

कंपनी ने दिया अधिकारिक बयान

भारतीय मार्केट में एंट्री लेने के लिए जनरल्स मिल्स ने देश की FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) के साथ साझेदारी की है. जनरल मिल्स इंडिया (General Mills India) के वित्त निदेशक शेषाद्रि सावलगी ने कहा ने बयान में कहा कि बगल्स जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना माना ब्रांड है वह अब भारत के मार्केट में उतर रहा है. अब भारत में भी लोग कॉर्न चिप्स का लुत्फ उठा पाएंगे. उन्होंने कहा कि भारत में स्नैक प्रोडक्ट्स का एक बड़ा मार्केट है. ऐसे में हम मार्केट में अपनी सक्रिय रूप से भागीदारी के इरादे से उतर रहे हैं. 

किफायती दाम में मिलेंगे कई ऑप्शन

एलन्स बगल्स के लॉन्च के दौरान आरसीपीएल के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी का यह लक्ष्य है कि वह किफायती दाम में भारतीयों को हेल्दी और टेस्टी स्नैकिंग विकल्प दे सकें. कंपनी भारतीय बजार में ओरिजिनल (नमकीन), टमाटर और चीज़ जैसे फ्लैवर के स्नैक को केवल 10 रुपये के सस्ते दाम के साथ लॉन्च कर रही है. सस्तों दामों पर स्नैक लॉन्च करने के पीछे कंपनी का यह मकसद है इसकी पहुंच देश के एक बड़े वर्ग तक हो सके. 

केरल में लॉन्च होगा प्रोडक्ट

जनरल्स मिल्स इंडिया के साथ साझेदारी और एलन्स बगल्स की लॉन्चिंग से रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के एफएमसीजी पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी. इस स्नैक का लॉन्च सबसे पहले केरल में किया जाएगा. इसके बाद धीरे-धीरे प्रोडक्ट का लॉन्च पूरे भारत में होगा. 

ये भी पढ़ें-

Personal Loan Tips: पर्सनल लोन लेते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कम ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस में हो जाएगा काम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget