एक्सप्लोरर

रिलायंस रिटेल का एक और बड़ा अधिग्रहण, 100 साल पुरानी कंपनी सोस्यो हजूरी बेवरेजेस में खरीदेगी 50 फीसदी हिस्सा

Reliance Consumer Joint Venture: रिलायंस रिटेल की सब्सिडियरी रिलायंस कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड ने सोस्यो हजूरी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड को खरीदने का एलान कर दिया है.

Reliance Consumer Joint Venture: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) गुजरात की कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स (सीएसडी) और जूस बनाने वाली कंपनी सोस्यो हजूरी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (एसएचबीपीएल) में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है. 

RRVL ने इस अधिग्रहण के बारे में क्या कहा

रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (आरआरवीएल) ने मंगलवार को एक बयान में कहा, यह अधिग्रहण "आरसीपीएल को अपने बेवरेजेस पोर्टफोलियो को बढ़ाने में सक्षम बनाएगा." 100 साल पुरानी बेवरेजेस निर्माता कंपनी के मौजूदा प्रमोटर्स हजूरी परिवार के पास एसएचबीपीएल की शेष हिस्सेदारी बनी रहेगी. बयान के मुताबिक "इस जॉइंट वेंचर के साथ रिलायंस बेवरेजेस सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा. बता दें कि रिलायंस पहले से ही प्रतिष्ठित ब्रांड कैम्पा का अधिग्रहण कर चुका है. इसके अलावा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और उपभोक्ताओं के लिए अद्वितीय वैल्यू ऑफर विकसित करने के लिए फॉर्मूलेशन में सोस्यो की विशेषज्ञता का लाभ उठाया जा सकता है." आरसीपीएल एफएमसीजी यूनिट है और देश की प्रमुख रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) की सब्सिडियरी है. 

सोस्यो के बारे में जानें

साल 1923 में अब्बास अब्दुलरहीम हजूरी द्वारा स्थापित कंपनी प्रमुख ब्रांड 'सोस्यो' के तहत अपने बेवरेजेस बिजनेस का संचालन करती है. सोस्यो हजूरी एक 100 साल पुरानी कंपनी है जो कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स (CSD)और जूस के कारोबार में देश की अग्रणी कंपनी है और घरेलू सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में अपना दबदबा रखती है. सोस्यो हजूरी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड को अब्बास हजूरी और उनके बेटे अलीसागर हजूरी चलाते हैं. उनके बेवरेजेस पोर्टफोलियो में कई ब्रांड हैं जैसे सोस्यो, कश्मीरा, लेमी, गिनलिम, रनर, ओपनर, हजूरी सोडा के साथ-साथ कंपनी के पास करीब 100 फ्लेवर हैं. 

ईशा अंबानी ने क्या कहा

इस निवेश के बारे में बात करते हुए रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि ये जॉइंट वेंचर हमारी उस सोच को दिखाता है जिसके तहत हम देश के स्थापित ब्रांड्स और स्थानीय कारोबारों को ग्रोथ के नए अवसर प्रदान कर रहे हैं. हम 100 साल पुरानी कंपनी सोस्यो की विरासत को अपने कंज्यूमर ब्रांड पोर्टफोलियो में जोड़ रहे हैं और हमें विश्वास है कि हमारे कंज्यूमर बेस और रिटेल डिस्ट्रीब्यूशन की ताकत से सोस्यो को ग्रोथ का नया मूमेंटम मिलेगा.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक जारी, जानिए आपके शहर में कितने में मिल रहा है एक लीटर पेट्रोल-डीजल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget