एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हर घंटे कमाए 90 करोड़ रुपये

कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन ने जहां एक तरफ करोड़ों भारतीयों को बेरोजगार कर दिया. देश की जीडीपी माइनस 23 से अधिक हो गई. वहीं देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने इस दौरान हर घंटे 90 करोड़ की कमाई की है.

नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की हर घंटे की कमाई जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पिछले 6 महीने से हर घंटे 90 करोड़ रुपये कमा रहे हैं. मुकेश अंबानी की कमाई को लेकर यह जानकारी आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 के नौवें संस्करण में सामने आई है.

31 अगस्त 2020 तक 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक की संपत्ति वाले भारत के सबसे धनी लोग इस लिस्ट में शामिल होते हैं. मुकेश अंबानी की कमाई ऐसे दौर में बढ़ी है जब कोरोना और लॉकडाउन के चलते देश की जीडीपी माइनस में चली गई है. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में मुकेश अंबानी लगातार 9वें साल पहले स्थान पर काबिज हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल आय 6,58,400 करोड़ रुपये है. पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में 73 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी ने लॉकडाउन की अवधि में यानी मार्च से अगस्त तक के दौरान हर घंटे 90 करोड़ के हिसाब से कमाई की है. बता दें कि मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. लंदन स्थित हिंदुजा बंधुओं ने 1,43,700 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है. लिस्ट में तीसरे स्थान पर 1,41,700 करोड़ की संपत्ति के साथ एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर हैं. उसके बाद चौथे स्थान पर गौतम अडाणी और परिवार और पांचवें स्थान पर अजीम प्रेमजी हैं.

अगर दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात करें तो अमेजॉन के मालिक जेफ बेजोस पहले नंबर पर काबिज हैं. दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स हैं. वहीं मुकेश अंबानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget