एक्सप्लोरर

Regular International Flights Ban Extended: कोरोना के चलते रेग्युलर इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लगी रोक रहेगी जारी, डीजीसीए ने जारी किया आदेश

Regular International Flights: DGCA ने नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध के आदेश को आगे तक लिए एकसटेंड कर दिया है.

Regular International Flights Ban Extended: रेग्युलटर इंटरनेशल फ्लाइट्स पर लगी रोक फिलहाल जारी रहेगी. एविएशन क्षेत्र के रेग्युलेटर DGCA ने नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध के आदेश को आगे तक लिए एकसटेंड कर दिया है. हालांकि ये प्रतिबंध किस तारीख तक रहेगी इसकी बारे में डीजसीए ने कुछ नहीं कहा है. डीजीसीए ने कहा है कि बबल एग्रीमेंट की व्यवस्था के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ानें जारी रहेंगी. 

डीजीसीए (DGCA) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रेग्युलटर इंटरनेशल फ्लाइट्स पर लगी रोक को हटाने का प्रस्ताव दिया, जिस पर माना जा रहा है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है.  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय COVID-19 स्थिति पर नजर रखे हुए और उसकी हरी झंडी के बाद ही रेग्युलटर इंटरनेशल फ्लाइट्स शूरू हो सकेगी जिसपर 23 मार्च 2020 के बाद से ही कोरोना के दस्तक के बाद से रोक लगी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ चर्चा कर कोविड के हालातों की समीक्षा करने के बाद लिया जाएगा. हालांकि एयर-बबल व्यवस्था के तहत जुलाई 2020 से भारत और लगभग 40 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं. 

ये माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही रेग्युलर इंटरनेशनल फ्लाइट्स की सेवा शुरू करने की इजाजत दे सकती है. 2020 में कोरोना महामारी से पहले 2,800 से अधिक उड़ानें उड़ान भरती थीं. जिसकी संख्या फिलहाल 2100 के करीब है. कोविड पूर्व स्तर के 80% तक पहुंचने के लिए, संख्या 2,200 उड़ानों का उड़ान भरना जरुरी है जिसके बाद इंटरनेशनल फ्लाइट्स सेवा को शुरू करने की इजाजत दे दी जाएगी. 

15 दिसंबर 2021 से शुरू होनी था सेवा 
इससे पहले सरकार ने 15 दिसंबर 2021 से यूके, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, फिनलैंड, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, चीन, मॉरीशस, सिंगापुर बांग्लादेश, बोतस्वाना और जिम्बांवे और New Zealand समेत 14 देशों को छोड़कर बाकी देशों के लिये रेग्युलर इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेशन की शुरुआत करने जा रही थी. लेकिन कोरोना वायरस के तीसरे वैरिएँट ओमिक्रोन के दस्तक देने के बाद सरकार ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेशन शुरू करने के फैसले को वापस ले लिया. आपको बता दें इन 14 देशों में से कई देशों के साथ एयर बबल एग्रीमेंट के तहत फ्लाइट सेवा जारी है. 

बबल एग्रीमेंट के तहत उड़ान सेवा
भारत में वर्तमान में  यूएई, यूके और यूएसए, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बहरीन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, मालदीव, नाइजीरिया, कतर, सहित 28 देशों के साथ विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए बबल एग्रीमेंट किया हुआ है. अन्य देश जिनके साथ भारत का ऐसा समझौता है, वे हैं बांग्लादेश, भूटान, इथियोपिया, केन्या, कुवैत, नेपाल, नीदरलैंड, ओमान, रूस, रवांडा, सेशेल्स, तंजानिया, यूक्रेन और उज्बेकिस्तान शामिल है. 

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: रूस ग्लोबल पेमेंट सिस्टम SWIFT से हुआ बाहर, भारत की भी बढ़ी मुश्किलें, जानें क्या है स्विफ्ट पेमेंट सिस्टम

Jeevan Pramaan Patra Submission Deadline: पेंशनर्स आज हर हाल में निपटा लें ये काम, वर्ना रुक जाएगी पेंशन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget