एक्सप्लोरर

रेपो रेट में कटौती से FD कराने वालों को हो सकता है नुकसान, EMI कम होने से लोन लेने वाले हो रहे खुश

Repo Rate Cut: रेपो रेट कम होने से लोन बेशक सस्ते हो जाएंगे. इससे EMI में राहत मिलेगी. हालांकि, FD निवेशकों को इससे नुकसान होगा क्योंकि बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट घटा देंगे.

Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती कर इसे अब 5.50 परसेंट कर दिया है. इस साल लगातार तीसरी बार आरबीआई ने रेट रेट को कम किया है. रेपो रेट कम होने से का उन लोगों को सबसे बड़ा फायदा होगा, जिनका बैंक में पहले से कोई चल रहा है या जो नया लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि रेपो रेट कम होने से लोन सस्ता हो जाता है, बैंक इंटरेस्ट रेट कम कर देते हैं. 

रेपो रेट कम होने से इन्हें होगा नुकसान

हालांकि, यह उन लोगों के लिए बुरी खबर है, जिन्होंने किसी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर निवेश कर रखा है क्योंकि इससे रिटर्न कम मिलने की गुंजाइश बनी रहती है. 2025 में जब से रेपो रेट में कटौती की जा रही है, तब से बैंक FD ब्याज दर में असर देखने को मिल रहा है.

आरबीआई ने इस साल पहले फरवरी और फिर अप्रैल में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी, इसके बाद बैंकों ने भी FD पर इंटरेस्ट कम करना शुरू कर दिया. SBI रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2025 से FD रेट्स में 30-70 बेसिस पॉइंट्स की जबरदस्त कमी आई है. फिक्स्ड डिपॉजिट पर रिटर्न कम होने के साथ-साथ सेविंग बैंक अकाउंट्स पर भी इंटरेस्ट रेट में कमी आई है. 

अब क्या कर सकते हैं निवेशक? 

रेपो रेट कम होने से फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें घटने की भी उम्मीद है. हालांकि, इसमें अभी कई महीने लग सकते हैं. कई बैंक अब भी FD पर अच्छा ऑफर दे रहे हैं. ऐसे में बिना समय गंवाए निवेशक अधिक इंटरेस्ट रेट पर FD पर इंवेस्ट कर सकते हैं. कई बैंक अभी भी लॉन्ग टर्म वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8 परसेंट या उससे अधिक इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं.

हालांकि, अभी अधिकतर स्मॉल फाइनेंस बैंक FD पर अधिक इंटरेस्ट का ऑफर दे रहे हैं, लेकिन चूंकि छोटे वित्तीय बैंकों में FD पर निवेश जोखिम भरा माना जाता है इसलिए निवेश करने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि यह डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (DICGC) के 5 लाख रुपये के जमा बीमा कवर के तहत आ जाए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget