एक्सप्लोरर

RD बनाम FD: जानें किसमें निवेश करना होगा आपके लिए फायदे का सौदा

एफडी और आरडी दोनों में से किसमें निवेश करना आपके लिए ज्यादा बेहतर है, जानें यहां.

नई दिल्लीः आरडी यानी रिकरिंग डिपॉजिट और एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट दोनों ही बैंक की ऐसी स्कीम हैं जहां निवेशकों को सेविंग खातों से ज्यादा ब्याज मिलता है. आरडी और एफडी में मिलने वाला ब्याज आपको सुरक्षित भविष्य का भरोसा दिलाता है. यहां आप जान सकते हैं कि एफडी और आरडी दोनों में से किसमें निवेश करना आपके लिए ज्यादा बेहतर है.

एफडी में एक बार तयशुदा राशि आप निर्धारित समय के लिए निवेश कर सकते हैं वहीं आरडी में थोड़ी-थोड़ी रकम करके आप निवेश कर सकते हैं.

एफडी के फायदे एफडी में निवेशक को एक बार में निवेश करना होता है और निश्चित अंतराल पर आपको रिटर्न मिल जाता है. निवेशक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी में निवेश कर सकते हैं और इसमें अवधि के आधार पर 4 फीसदी से लेकर 8-8.5 फीसदी तक का ब्याज निवेशकों को मिल सकता है. एफडी मैच्योर होने के वक्त निवेशकों को पूरा पैसा ब्याज सहित वापस मिल जाता है.

आरडी के फायदे नियमित बचत करने के लिहाज से आरडी को ज्यादा बेहतर माना जाता है. हालांकि एफडी और आरडी दोनों पर लगभग एक समान ब्याज दरें मिलती हैं. आरडी में निवेश का सबसे बड़ा फायदा है कि इस खाते में आप 100 रुपये से निवेश शुरू करके अधिकतम 1 साल में 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. खातों में 5000 रुपये से 10,000 रुपये तक का बैलेंस रखना होता है. आरडी पर ब्याज दरें अक्सर 7.25 फीसदी से लेकर 9 फीसदी तक के बीच हो सकती है. अलग-अलग बैंकों के इंटरेस्ट रेट अलग-अलग हो सकते हैं.

एफडी या आरडी में से क्या है बेहतर एफडी और आरडी में मुख्य फर्क ये है कि आरडी के जरिए आपको रेगुलर सेविंग हो सकती है और एफडी के जरिए आप एकमुश्त निवेश कर सकते हैं और एकमुश्त अच्छा पैसा हासिल कर सकते हैं. तो जिन्हें एकमुश्त पैसा चाहिए उनके लिए एफडी का विकल्प अच्छा है और जिन्हें रेगुलर अंतराल पर पैसा चाहिए हो तो उनके लिए आरडी का विकल्प अच्छा है.

ये खबर एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget