एक्सप्लोरर

RBL Bank Update: जानिए क्यों नए सीईओ की नियुक्ति और आरबीआई के दखल के बाद RBL Bank के शेयर में आई इतनी बड़ी गिरावट!

RBL Bank Shares Today: नए CEO की नियुक्ति और आरबीआई के दखल के बाद आरबीएल बैंक का शेयर 20 फीसदी नीचे गिरकर अपने 52 हफ्ते के न्यूनत्तम लेवल 130.20 रुपये तक जा लुढ़का और शेयर में लोअर सर्किट तक लग गया.  

RBL Bank Update: क्या एक और निजी क्षेत्र का बैंक सकंट के दौर से गुजर रहा जिसके चलते शेयर बाजार में बेचैनी है ? सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही आरबीएल बैंक के शेयर ( RBL Bank Shares ) में बड़ी गिरावट देखी गई. आरबीएल बैंक का शेयर 20 फीसदी नीचे गिरकर अपने 52 हफ्ते के न्यूनत्तम लेवल 130.20 रुपये तक जा लुढ़का और शेयर में लोअर सर्किट तक लग गया.  

नए सीईओ की नियुक्ति से घबराया बाजार

दरअसल 25 दिसंबर को आरबीएल बैंक के बोर्ड ने विश्वाविर आहूजा के सीईओ पद से इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद उन्हें छुट्टी पर जाने की अनुमति दे दी और राजीव आहूजा को नए अंतरिम सीईओ और मैनेजिंग डॉयरेक्टर के पद पर नियुक्त कर दिया. इसके बाद से ही बैंक के वित्तीय सेहत को लेकर बाजार में कयासों का बाजार गर्म हो गया. 

आरबीआई के दखल से शक गहराया

लेकिन बैंक के लिये सबसे बड़ी खबर तब आई जब आरबीआई ने चीफ जनरल मैनेजर के पद पर तैनात रहे योगेश दयाल को एडिशनल डॉयरेक्टर के तौर पर नियुक्त कर दिया. योगेश दयाल की कार्यकाल दो सालों के लिये 24 दिसंबर 2021 से लेकर 23 दिसंबर 2023 तक रहेगा. 

बैंक का बढ़ा एनपीए

आरबीएल बैंक को लेकर कई तरह दिक्कतें बताई जा रही हैं. दरअसल कोरोना काल के चलते बैंक के रिटेल लोन सेंगमेंट और माइक्रो फाइनैंस लेंडिंग में एनपीए बढ़ा है. क्रेडिट कार्ड सेंगमेंट में भी एनपीए बढ़ा है. जिससे बैंक के बैंलेंसशीट को लेकर चिंता जताई जा रही है. हालांकि आरबीआई के दखल के बाद बैंक के सकंट से बाहर आने की उम्मीद बढ़ी है. 

क्या बेलआउट किया जाएगा 

बाजार में ये खबर आई कि शेयर मार्केट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला और डी-मार्ट के फाउंडर आर के दमानी आरबीएल बैंक में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं. इसके लिये उन्होंने आरबीआई से अनुमति मांगी है. हालांकि राकेश झुनझुनवाला ने इन खबरों का खंडन किया है. 

ब्रोकरेज हाउसेज ने घटाया टारगेट 

ICICI Securities ने आरबीएल बैंक के शेयर को डाउनग्रेड करते हुये बेचने की सलाह दी है और टारगेट को 181 रुपये से घटाकर 131 रुपये कर दिया है. 

Motilal Oswal ने आरबीआई के इस निर्णय के बाद आरबीएल बैंक के ऑपरेटिंग परफारमेंस को लेकर  चिंता जाहिर की है. वहीं ब्रोकरेज हाउस ने दूसरे निजी बैंकों में आरबीआई द्वारा ऐसे ही कदम उठाये जाने की आशंका जाहिर की है.  

CLSA ने आरबीआई द्वारा एडिशनल डॉयरेक्टर की नियुक्ति पर हैरानी जताते हुए कहा कि ऐसे निर्णय आरबीआई तब लेता है जब कोई बैंक सकंट में हो. इससे अस्थिरता का माहौल बनेगा. अगले छह महीने आरबीएल बैंक के लिये बेहद महत्वपूर्ण है इससे बैंक के बेहतर परफारमेंस के मैनजमेंट के दावे की सच्चाई का पता लगेगा. CLSA ने आरबीएल बैंक के टारगेट को 230 रुपये से घटाकर 200 रुपये प्रति शेयर कर दिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निवेशकों के लिए खुशखबरी! इस कंपनी ने दिया डिविडेंड का तोहफा, चेक करें कहीं आपने भी तो नहीं लगाया दांव
निवेशकों के लिए खुशखबरी! इस कंपनी ने दिया डिविडेंड का तोहफा, चेक करें कहीं आपने भी तो नहीं लगाया दांव
दिल्ली-NCR, मुंबई-बेंगलुरु ही नहीं, छोटे शहरों में भी इंस्टेंट फूड की बिक्री तेज
LPG संकट का सीधा असर: Amazon पर रेडी-टू-ईट और पैकेज्ड फूड की मांग में 15% उछाल, किचन से शॉपिंग पैटर्न तक बड़ा बदलाव
रॉकेट बनने को तैयार यह डिफेंस शेयर! गोल्डमैन सैक्स ने दी BUY रेटिंग, जानें कितना भाग सकता है यह स्टॉक..
रॉकेट बनने को तैयार यह डिफेंस शेयर! गोल्डमैन सैक्स ने दी BUY रेटिंग, जानें कितना भाग सकता है यह स्टॉक...
ईरान टेंशन के बीच 633 अंक चढ़कर सेंसेक्स बंद, निफ्टी 23700 के ऊपर, कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल
ईरान टेंशन के बीच 633 अंक चढ़कर सेंसेक्स बंद, निफ्टी 23700 के ऊपर, कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
Bihar Next CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द पैसे लौटा रहे थियेटर्स
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द,पैसे लौटा रहे थियेटर्स
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
Eid Ul Fitr 2026: सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget