एक्सप्लोरर

घोटाला मामले में आरबीआई- 'पीएनबी को दूसरे बैंकों के पेमेंट के लिए अभी आदेश नहीं'

आरबीआई ने इस बात का खंडन किया है कि उसने पीएनबी को लेटर ऑफ अंडरटेकिंग की शर्ते पूरी करने का आदेश दिया है.

नई दिल्लीः पीएनबी महाघोटाले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से पहली प्रतिक्रिया आई है. आरबीआई ने कहा कि नीरव मोदी धोखाधड़ी मामले में उसने गारंटी का सम्मान करते हुए पंजाब नेशनल बैंक को दूसरे बैंकों को भुगतान करने का कोई निर्देश नहीं दिया है. आरबीआई ने इस बात का खंडन किया है कि उसने पीएनबी को लेटर ऑफ अंडरटेकिंग की शर्ते पूरी करने का आदेश दिया है.

आरबीआई ने कहा कि पीएनबी में 177 करोड़ डॉलर का धोखाधड़ी मामला कर्मचारियों के अपराधपूर्ण व्यवहार से ऑपरेशनल जोखिमों के चलते हुआ है. साथ ही बैंक में आंतरिक नियंत्रण के असफल होने की वजह से इतना बड़ा घोटाला संभव हो सका है. बैंक का तीन स्तर पर जो आडिट होता है उसमें भी अगर चोरी नही पकड़ी जाती तो इसका मतलब है कि बैंक की व्यवस्था में खामी है. लिहाजा उसने पहले ही पीएनबी में नियंत्रण प्रणाली का आकलन शुरू कर दिया है और वह इस बारे में उचित निरीक्षण कार्रवाई करेगा.

दरअसल मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि पीएनबी को आरबीआई ने दूसरे बैंकों को जारी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग की शर्ते पूरी करने को कहा है. हालांकि आरबीआई ने इन खबरों का खंडन किया है. फिलहाल ऐसा कोई आदेश आरबीआई ने जारी नहीं किया है. रिजर्व बैंक ने मीडिया में आई उन खबरों से भी इनकार किया है जिनमें कहा गया है कि रिजर्व बैंक ने पीएनबी से कहा है कि वह गारंटी पत्र के तहत दिये गये अपने वचन को पूरा करने और संबंधित बैंकों को भुगतान करे. पीएनबी घोटाले के खुलासा होने के बाद मुख्य आरोपी नीरव मोदी, मेहुल चोकसी देश से फरार है. इधर, ईडी ने नीरव मोदी समेत इस घोटाले से जुड़े लागों के ठिकानों पर छापा मारकर 5100 करोड़ रुपये के हीरे जवाहरात जब्त किए हैं. ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया है. पीएनबी घोटाले में 6 दूसरे बैंक भी शामिल होने की बात कही गई है. इन 6 बैंकों ने पीएनबी के लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के आधार पर ही बैंकों ने नीरव मोदी की कंपनियों को कर्ज दिया था, जिसके आधार पर यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई की विदेशी ब्रांच ने कर्ज दिया. इस तरह कर्ज देने वालों में केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक भी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget